सिर्फ छत्तीसगढ़ की डिजिटल न्यूज़ | छत्तीसगढ़ प्रॉपर्टी क्लासिफ़ाइड |छत्तीसगढ़ मेडिकल डायरेक्टरी

बस्तर में LPG गैस की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 34 सिलेंडर और रिफिलिंग पाइप जप्त

📍 अपराध |📍 जगदलपुर | mar/11/2026| ✍️ Prashant Kumar Narware
heading photos
Bastar district administration seized 34 LPG cylinders and illegal refilling equipment during a raid in Jagdalpur following orders from Collector Akash Chhikara to curb LPG black marketing.

बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में सिलेंडर जप्त किया है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य विभाग की टीम ने शहर के दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में एक बड़ी कार्रवाई की।

खाद्य नियंत्रक श्री घनश्याम राठौर से मिली जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग को राउतपारा स्थित बालाजी केयर हॉस्पिटल के पास अवैध भंडारण की पुख्ता सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर टीम ने प्रशांत महाजन नामक व्यक्ति के घर पर आकस्मिक दबिश दी। निरीक्षण के दौरान घर के भीतर गैस सिलेंडरों का बड़ी मात्रा में भंडारा पाया गया, जिसका कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका। अधिकारियों ने मौके से कुल 24 नग घरेलू गैस सिलेंडर और 10 नग कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए। इसके अलावा, सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस की चोरी और रिफिलिंग के लिए उपयोग किए जाने वाले 03 नग रिफिलिंग पाइप भी जप्त किए गए हैं।

प्रशासन का मानना है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे तनाव के कारण घरेलू गैस की सीमित आपूर्ति का लाभ उठाकर कुछ लोग ऊंचे दामों पर गैस बेचने की फिराक में हैं। इसी कालाबाजारी को रोकने और आम जनता को सुचारू रूप से गैस उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन अब कड़ा रुख अपनाया जा रहा है। इस पूरी कार्रवाई को खाद्य विभाग के अनुभवी अधिकारियों की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जिसमें खाद्य निरीक्षक श्री शेख अब्दुल कादिर, श्री उमेश चौधरी, श्री हेमंत ब्रह्मभट्ट एवं श्रीमती पायल वर्मा शामिल रहे। विभाग ने जप्त सामग्री को कब्जे में लेकर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही शुरू कर दी है और आने वाले दिनों में भी इस तरह की जांच जारी रहेगी।

FAQs

Q: बस्तर में LPG गैस की कालाबाजारी कहां पकड़ी गई?
Ans: जगदलपुर के दीनदयाल उपाध्याय वार्ड स्थित राउतपारा क्षेत्र में।

Q: प्रशासन ने कितने गैस सिलेंडर जप्त किए?
Ans: कुल 24 घरेलू और 10 कमर्शियल सिलेंडर जप्त किए गए।

Q: कार्रवाई किसके निर्देश पर की गई?
Ans: कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर खाद्य विभाग ने कार्रवाई की।

Q: अवैध गतिविधि में क्या-क्या सामान मिला?
Ans: गैस सिलेंडर के साथ 3 अवैध रिफिलिंग पाइप भी जप्त किए गए।

Q: कार्रवाई में कौन-कौन अधिकारी शामिल थे?
Ans: खाद्य निरीक्षक शेख अब्दुल कादिर, उमेश चौधरी, हेमंत ब्रह्मभट्ट और पायल वर्मा शामिल रहे।

Medical Directory Medical Directoty Real Estate Services Property Directoty Education Services Register Job Profile Legal Services Advocate Directory