सिर्फ छत्तीसगढ़ की डिजिटल न्यूज़ | छत्तीसगढ़ प्रॉपर्टी क्लासिफ़ाइड |छत्तीसगढ़ मेडिकल डायरेक्टरी

बिहान योजना से जशपुर की महिलाएं आत्मनिर्भर, छिंद कासा से बना रहीं हस्तशिल्प उत्पाद

📍 सामाजिक |📍 जशपुर | mar/11/2026| ✍️ Prashant Kumar Narware
heading photos
Women in Jashpur district of Chhattisgarh are becoming self-reliant through the Bihan scheme by creating traditional handicrafts from local materials like Chhind Kasa, preserving culture and generating livelihood.

पारंपरिक कौशल, जैसे मिट्टी के बर्तन, कढ़ाई और लकड़ी का काम, स्थानीय सामग्रियों का उपयोग कर पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों के माध्यम से न केवल रोजगार प्रदान करता है, बल्कि सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित करता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन – बिहान योजना के तहत जशपुर जिले की ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की मिसाल गढ़ रही हैं। कांसाबेल विकासखंड के ग्राम सेम्हर कछार की हरियाली स्व-सहायता समूह की 11 महिलाओं ने छिंद कासा से आकर्षक टोकरी और अन्य पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद तैयार कर अपनी आजीविका को मजबूत किया है।

समूह की सदस्य श्रीमती बालमुनि भगत ने बताया कि बिहान योजना से जुड़ने के बाद उन्हें स्वरोजगार का अवसर मिला। पहले महिलाएं केवल घरेलू कामकाज तक सीमित थीं, लेकिन अब वे अच्छी कमाई कर रही हैं। यह कार्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ आत्मविश्वास भी दे रहा है। उन्होंने बताया कि यह न केवल एक व्यवसाय है, बल्कि यह परंपराओं, कौशल और सांस्कृतिक विरासत को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुँचाता है।

Secure Image

महिलाओं ने बताया कि बिहान योजना ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। समूह के माध्यम से प्रशिक्षण, सहयोग और विपणन सुविधा मिलने से उनका उत्पाद अब स्थानीय हाट-बाजार और मेलों में लोकप्रिय हो चुका है। महिलाएं कहती हैं कि अब वे सिर्फ घर तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि अपनी पहचान खुद बना रही हैं।

Secure Image

समूह की दीदियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं से हम सशक्त और आत्मनिर्भर हो रहे हैं। हम महिलाओं के लिए हस्तशिल्प उत्पाद आय का मुख्य जरिया है, जो लाखों लोगों को, विशेषकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा है।

FAQs

Q: बिहान योजना क्या है?
Ans: यह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण देने वाली योजना है।

Q: जशपुर की महिलाएं किस काम से आत्मनिर्भर बन रही हैं?
Ans: छिंद कासा से टोकरी और पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद बनाकर।

Q: हरियाली स्व-सहायता समूह में कितनी महिलाएं हैं?
Ans: इस समूह में 11 ग्रामीण महिलाएं शामिल हैं।

Q: बिहान योजना से महिलाओं को क्या लाभ मिला?
Ans: प्रशिक्षण, विपणन सुविधा और स्वरोजगार का अवसर मिला।

Q: महिलाओं के उत्पाद कहां बिक रहे हैं?
Ans: स्थानीय हाट-बाजार और मेलों में इनकी अच्छी मांग है।

Medical Directory Medical Directoty Real Estate Services Property Directoty Education Services Register Job Profile Legal Services Advocate Directory