दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: म्यूल अकाउंट गैंग का फरार आरोपी विशाल मसीह गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस द्वारा सायबर फ्रॉड, म्यूल अकाउंट होल्डर्स एवं म्यूल अकाउंट सप्लायर्स के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां म्यूल अकाउंट गैंग के फरार आरोपी विशाल मसीह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इससे पहले इस संगठित गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में बैंकिंग दस्तावेज और सिम कार्ड जब्त किए गए थे।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 30 दिसंबर 2025 को थाना पद्मनाभपुर में एक प्रार्थी द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रार्थी ने बताया कि उसकी मोबाइल दुकान में अमित मिश्रा, निवासी हॉस्पिटल सेक्टर भिलाई, मोबाइल रिपेयरिंग का कार्य करता था। इसी दौरान बोरसी दुर्ग निवासी लोकेश जाधव उर्फ लक्की का दुकान पर आना-जाना था, जिससे अमित मिश्रा ने उसका परिचय कराया था।
कुछ महीने पूर्व लोकेश जाधव ने प्रार्थी को यह कहकर अपने झांसे में लिया कि उसके भाई टवन का बाहर से पैसा आने वाला है, लेकिन उसके पास फिलहाल कोई बैंक खाता नहीं है। इसके बदले में उसने प्रार्थी को अपने बैंक अकाउंट के उपयोग हेतु 20,000 रुपये का प्रलोभन दिया। लालच में आकर प्रार्थी ने एक्सिस बैंक महाराजा चौक शाखा तथा आईडीबीआई बैंक कुम्हारी शाखा का खाता आरोपी को सौंप दिया। कुछ समय बाद जब आईडीबीआई बैंक का खाता फ्रीज हो गया, तब प्रार्थी को ठगी का संदेह हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पद्मनाभपुर में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी लोकेश जाधव महाराष्ट्र के कल्याण भागने की फिराक में है। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने दुर्ग बस स्टैंड से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अन्य व्यक्तियों के 33 एटीएम/क्रेडिट कार्ड, 15 चेकबुक, 9 पासबुक और 12 सिम कार्ड बरामद किए गए।
पूछताछ में लोकेश जाधव ने खुलासा किया कि वह अपने बड़े भाई टवन कुमार जाधव के साथ मिलकर म्यूल अकाउंट सप्लाई का काम करता था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने प्रगति मैदान बोरसी स्थित टवन जाधव के घर दबिश दी, जहां से 28 एटीएम/क्रेडिट कार्ड, 8 चेकबुक, 8 पासबुक और 4 सिम कार्ड जब्त किए गए। आगे की जांच में इस नेटवर्क से जुड़े विनय सिंह सेंगर, राजू गायकवाड़ और अमित मिश्रा को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 78 एटीएम/क्रेडिट कार्ड, 21 चेकबुक, 18 पासबुक और 16 विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड जब्त किए हैं। थाना पद्मनाभपुर में अपराध क्रमांक 566/25 के तहत धारा 317(4), 319(2), 61, 42(2), 42(3) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है।
प्रकरण की आगे की जांच के दौरान फरार आरोपी विशाल मसीह, उम्र 27 वर्ष, निवासी सेक्टर-6 भिलाई नगर को दिनांक 12 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के लालच में आकर अपने बैंक खाते, एटीएम या दस्तावेज किसी अन्य को न दें, अन्यथा वे गंभीर अपराध में शामिल माने जा सकते हैं।
FAQs
Ans: A mule account is a bank account used by criminals to transfer or launder illegal money.
Ans: Absconding accused Vishal Masih, resident of Sector-6 Bhilai, was arrested.
Ans: Five accused were arrested earlier in this mule account gang case.
Ans: ATM cards, cheque books, passbooks, and SIM cards were seized.
Ans: The case was registered at Padmanabhpur Police Station, Durg.
