सिर्फ छत्तीसगढ़ की डिजिटल न्यूज़ | छत्तीसगढ़ प्रॉपर्टी क्लासिफ़ाइड |छत्तीसगढ़ मेडिकल डायरेक्टरी

रायपुर प्रेस क्लब ने बनाया लीगल सेल, पत्रकारों को यातायात चालान मामलों में मिलेगी कानूनी सहायता

📍 अपराध |📍 छत्तीसगढ़ प्रदेश | mar/11/2026| ✍️ Prashant Kumar Narware
heading photos
Raipur Press Club has formed a legal cell to provide legal assistance to journalists in traffic challan cases and other legal matters through a team of senior advocates.

रायपुर। पत्रकार हित में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रायपुर प्रेस क्लब ने पत्रकारों के यातायात चालान से जुड़े मामलों में कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रेस क्लब लीगल सेल का गठन किया है। इस पहल का उद्देश्य उन मामलों में पत्रकारों को राहत देना है, जहां यातायात चालान की कार्रवाई असंगत या अन्यायपूर्ण प्रतीत होती है।

इस संबंध में रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शहर के वरिष्ठ अधिवक्ताओं को लीगल सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस तीन सदस्यीय लीगल टीम में अधिवक्ता नाथू राम मानिकपुरी, अधिवक्ता भगवानू नायक और अधिवक्ता राम प्रसाद जायसवाल शामिल हैं। प्रेस क्लब द्वारा उन्हें औपचारिक पत्र प्रदान कर इस जिम्मेदारी से अवगत कराया गया।

लीगल सेल के माध्यम से पत्रकार साथियों के यातायात चालान से जुड़े मामलों का समाधान लोक अदालत सहित अन्य वैधानिक प्रक्रियाओं के जरिए कराया जाएगा। अधिवक्ता नाथू राम मानिकपुरी, भगवानू नायक और उनकी टीम इन मामलों में विधिक सहायता प्रदान करेंगे।

इसके साथ ही प्रेस क्लब के सदस्यों से जुड़े किसी भी आपराधिक मामले में आवश्यक लीगल एडवाइस देने के लिए भी यह टीम उपलब्ध रहेगी। इस संबंध में पत्रकार सदस्य प्रेस क्लब के माध्यम से संपर्क कर आवश्यक कानूनी सलाह प्राप्त कर सकेंगे।

रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने बताया कि प्रेस क्लब की कोशिश है कि पत्रकारों पर यातायात चालान के मामलों में यदि कहीं असंगत या अन्यायपूर्ण कार्रवाई हुई है, तो उसे वैधानिक प्रक्रिया के तहत हल कराया जाए। इससे पत्रकारों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यह लीगल सेल वर्ष 2025 के बाद से हुए यातायात चालानों से जुड़े मामलों में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर सहयोग प्रदान करेगी।

प्रेस क्लब ने अपने सभी सदस्यों से अपील की है कि जिन पत्रकार साथियों के यातायात चालान हुए हैं, वे इसकी सूचना प्रेस क्लब कार्यालय को दें और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, ताकि लीगल सेल के माध्यम से आगे की कार्रवाई की जा सके।

साथ ही रायपुर प्रेस क्लब ने पत्रकारों से यातायात नियमों का पालन करने और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की भी अपील की है।

इस पहल का प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू और भूपेश जांगड़े सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट गोकुल सोनी, प्रदीप डडसेना, दीपक पांडेय, हेमंत गोस्वामी, वरिष्ठ पत्रकार सत्येंद्र कर, प्रत्यूष शर्मा और भीमराव चन्द्रिकापुरे भी मौजूद रहे।

FAQs

Q: रायपुर प्रेस क्लब ने लीगल सेल क्यों बनाया?
Ans: पत्रकारों को यातायात चालान और अन्य मामलों में कानूनी सहायता देने के लिए।

Q: लीगल सेल में कौन-कौन से अधिवक्ता शामिल हैं?
Ans: नाथू राम मानिकपुरी, भगवानू नायक और राम प्रसाद जायसवाल।

Q: लीगल सेल किन मामलों में मदद करेगी?
Ans: यातायात चालान मामलों और जरूरत पड़ने पर कानूनी सलाह देने में।

Q: यह सुविधा किन पत्रकारों के लिए है?
Ans: रायपुर प्रेस क्लब के सदस्य पत्रकारों के लिए।

Q: पत्रकार लीगल सहायता कैसे प्राप्त कर सकते हैं?
Ans: प्रेस क्लब कार्यालय में जानकारी और आवश्यक दस्तावेज जमा कर।

Medical Directory Medical Directoty Real Estate Services Property Directoty Education Services Register Job Profile Legal Services Advocate Directory