लॉक डाउन में मिली छूट के बाद अन्य राज्यों से मजदूर धमतरी जिले में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में एतिहात के तौर पर मजदूरों की मौके पर ही जांच पड़ताल कर उन्हें क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है। बड़ी संख्या है आने राज्य से मजदूरों के वापस आने से संक्रमित आ स्वास्थ्य मंत्री कि एकाएक पहचान कर पाना स्वास्थ्य विभाग के लिए मुश्किल हो रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मियों की नींद उड़ गई है। सूत्रों की माने तो बिहार समेत विभिन्न राज्यों में से 250 मजदूर वापस आए हैं। वही चार संदिग्ध लोगों का ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि विभिन्न राज्यों से वापस लौटे मरीजों की जांच पड़ताल में कबीरधाम में छह और दुर्ग में 8 मजदूर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक धमतरी जिला सेफ जोन में शामिल है।लेकिन, मजदूरों की वापसी शुरू होने के साथ अब उनके समक्ष बड़ी चुनौती है। एहतियात के तौर पर एक साथ कई उपाय किए जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो जिले में अब तक विभिन्न राज्यों से 250 मजदूर वापस लौटे हैं इसकी विधिवत सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली है।
अगर आप छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह की प्रॉपर्टी सेल/रेंट/लीज/ पर देना चाहते हैं ,तो कृपया हमारा प्रॉपर्टी क्लासिफाइड पेज विजिट करें
श्रम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न राज्यों धमतरी जिले के 618 मजदूर फंसे हुए हैं। इनमें कई तो हॉटस्पॉट एरिया में है। ऐसे में सेफ से आने वाले मजदूरों की सेहत की जांच कर तत्काल उन्हें कारण क्वारेंटाइन करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को काफी मशक्कत करना पड़ रहा है।