सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ ने कोरोना महामारी के कारण छत्तीसगढ़ में निवासरत जरुरतमंद सिक्ख परिवारों को आर्थिक मदद पहुंचाने सहयोग बैंक की स्थापना की है। ऐसे परिवार जिनका कामकाम इस संकट की घड़ी में नहीं चल पा रहा है, जो अपने परिवार को पालने में असमर्थ है। जिनका व्यापार या सैलरी नहीं मिल पा रही हो, मकान का किराया नहीं दे पा रहे हो या अन्य आय के स्त्रोत बंद हो गए हैं, ऐसे वंचित परिवारों के लिए सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ ने यह सहयोग बैंक बनाया है। इसमें गुप्त सहयोग दिए जाएंगे। हरसंभव मदद करने मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। नंबरों पर ऐसे परिवार संपर्क कर सकते हैं। उनकी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। यदि कोई परिवार मदद लेने में संकोच कर रहा हो तो उसे कमेटी उन्हें उधार के रूप में राशि उपलब्ध कराएगी, जिसे वह वापस जमा करा सकता है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश का पहला लोकल 🏘️🏚️🏡ऑनलाइन प्रॉपर्टी क्लासिफाइड🏢🏬🏣(खरीदी -बिक्री /किराया/लीज )आपके मोबाइल और डेस्कटॉप पर

सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ के संयोजक द्वय सुरेंद्र सिंह छाबड़ा (9826169000)और महेंद्र सिंह छाबड़ा (9827193700) से मदद के लिए संपर्क किया जा सकता है। सहयोग बैंक योजना में दान देने वाले भी बढ़-चढ़ कर मदद कर सकते हैं। सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ कोर ग्रुप बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक में प्रमुख सुरेंद्र छाबड़ा, महेंद्र सिंह छाबड़ा, निरंजन सिंह खनूजा, इंदरजीत सिंह छाबड़ा(सीनियर/जूनियर), गुरमीत सिंह गुरदत्ता, तेजिंदर सिंह होरा, मंजीत सिंह सलूजा,कल्याण सिंह पसरीजा, महेंद्र सिंह चावला,जसबीर सिंह खनूजा, हरजीत सिंह अजमानी,भूपेंद्र सिंह मक्कड़, मंजीत सिंह छाबड़ा, मनविंदर सिंह गांधी, सुरेंद्र सिंह अजमानी, रश्मित सिंह खुराना उपस्थित थे।

********Advertisement********