पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम लाखागढ़ में एक व्यक्ति ने अपने ही घर आग लगा दी। जिसमें 6 बाइक, 100 टब, सौ घमेला, सौ बाल्टी जल गया। बताया जाता है कि युवक की प्रेमिका को उसके भाई और पिता घर ले गए थे। जिससे वह क्षुब्ध था।

पुलिस के मुताबिक पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम लाखागढ़ निवासी महेंद्र नायक की शादी हो चुकी है लेकिन उसकी पत्नी मायके में रहती है। पत्नी के मायके जाने के बाद महेन्द्र ने अपनी प्रेमिका को घर में लाकर रखा था। पिछले दिनों उसकी प्रेमिका के भाई और पिता महेन्द्र के घर आए और अपनी बेटी को ले गए थे। इसी वजह से महेन्द्र ने अपने ही घर में आग लगा ली थी। जानकारी के मुताबिक महेन्द्र को मिलाकर उसके परिवार में कुल पांच भाई हैं। सभी पांचों भाई एक ही घर में अलग-अलग कमरों में रहते हैं। इस संयुक्त परिवार में सभी के दुपहिया वाहन और जरूरत के सामान एक ही स्थान पर रखे गए थे। घटना के वक्त महेन्द्र के भाई कृष्ण कुमार व उत्तम कुमार के कमरे के सामने बरामदे में रखे इन्ही सामानों में महेन्द्र ने आग लगाई थी। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात लगभग दो बजे के करीब आग जलने व धुआं उठने पर महेन्द्र ने खुद परिवार वालों को जगाया। तब तक 6 बाइक, 100 टब, सौ धमेला, सौ बाल्टी जल गई।

छत्तीसगढ़ प्रदेश का पहला लोकल 🏘️🏚️🏡ऑनलाइन प्रॉपर्टी क्लासिफाइड🏢🏬🏣(खरीदी -बिक्री /किराया/लीज )आपके मोबाइल और डेस्कटॉप पर

पुलिस के मुताबिक महेन्द्र के भाई कृष्ण कुमार व उत्तम कुमार के मकान में आग लगी थी। फोन कर घटना की जानकारी दी गई। आगजनी पर काबू पाने दमकल बुलाया गया। इस घटना के बारे में जो बात सामने आई है, उसके अनुसार महेन्द्र अपने परिजनों पर अपनी प्रेमिका को घर में लाने का दबाव बनाता था। प्रेमिका के नहीं मिलने पर वह परिवार को नाश करने की धमकी भी देता था। आगजनी की घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने महेन्द्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

********Advertisement********