शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना से जिले के 22 हजार हितग्राही होंगे लाभान्वित,शहीद महेंद्र कर्मा के जन्मदिन पर श्रीमती देवती कर्मा ने दीप प्रज्वलित कर उनकी याद में लगाया पीपल का पौधा



आज दंतेवाड़ा के माटी पुत्र, बस्तर टाइगर शहीद महेंद्र कर्मा के जन्मदिवस पर छत्तीसगढ़ के तेंदूपत्ता संग्राहकों को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और राज्य शासन ने सौगात दी है। जिससे जिले के 22 हजार हितग्राही लाभान्वित होंगे। छ.ग. राज्य में तेंदूपत्ता संग्रहण में लगे हुए लगभग 12 लाख 50 हजार संग्राहक परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से वन विभाग एवं छ.ग. राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के समन्वय से यह योजना प्रारंभ की जा रही है। जिसमें तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के पंजीकृत मुखिया की आकस्मिक मृत्यु, दुर्घटना जनित मृत्यु, पूर्ण विकलांगता तथा आंशिक विकलांगता की स्थिति में सहायता अनुदान उपलब्ध करायी जायेगी। योजनांतर्गत तेंदूपत्ता संग्रहण में लगे पंजीकृत संग्राहक परिवार के मुखिया जिसकी आयु मृत्यु दिनांक को 50 वर्ष से अधिक न हो की सामान्य मृत्यु होने पर उसके द्वारा नामांकित व्यक्ति/उत्तराधिकारी को राशि रू 2 लाख का अनुदान सहायता राशि प्रदाय किया जावेगा। दुर्घटना से मृत्यु होने पर राशि रू 2 लाख अतिरिक्त रूप से प्रदाय किया जावेगा। दुर्घटना में पूर्ण विकलांगता की स्थिति में राशि रू 2 लाख तथा आंशिक विकलांगता की स्थिति में राशि रू 1 लाख सहायता अनुदान प्रदान किया जायेगा। तेंदूपत्ता संग्रहण में लगे पंजीकृत संग्राहक परिवार के मुखिया जिसकी आयु मृत्यु दिनांक को 51 से 59 वर्ष के बीच हो में सामान्य मुत्यु होने पर उसके द्वारा नामांकित व्यक्ति/उत्तराधिकारी को राशि रू 30 हजार दुर्घटना मृत्यु होने पर रू 75 हजार दुर्घटना में पूर्ण विकलांगता की स्थिति में राशि रू 75 हजार तथा आंशिक विकलांगता की स्थिति में राशि रू 37 हजार 500 का सहायता अनुदान राशि प्रदाय किया जावेगा। इस योजना का क्रियान्वयन छ.ग. राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ द्वारा किया जावेगा, जिसमें संबंधित जिला यूनियन द्वारा ही एक माह के अंदर प्रकरणों का निराकरण करते हुए सहायता अनुदान राशि सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में प्रदाय की जावेगी। जिससे प्रकरणों का निराकरण सुगमता एवं शीघ्रता से किया जा सकेगा

छत्तीसगढ़ प्रदेश का पहला लोकल 🏘️🏚️🏡ऑनलाइन प्रॉपर्टी क्लासिफाइड🏢🏬🏣(खरीदी -बिक्री /किराया/लीज )आपके मोबाइल और डेस्कटॉप पर

राज्य सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों के समाजिक सुरक्षा एवं आर्थिक सुदृढ़ता सुनिश्चित करने हेतु कृत-संकल्पित हैं। हमारी सरकार द्वारा घोषणा-पत्र के अनुसार तेंदूपत्ता संग्रहण दर को रू 2 हजार 500 प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर रू 4 हजार प्रति मानक बोरा किया गया। अब तेंदू पत्ता संग्राहक परिवार के सामाजिक सुरक्षा हेतु यह योजना प्रारंभ की जा रही है।

आज शहीद महेंद्र कर्मा के जन्मदिन के अवसर पर विधायक श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा की उपस्थिति में जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पुरनतराई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहाँ से जिला कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने राज्य शासन द्वारा शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के शुभारंभ की जानकारी देकर ग्रामीणों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। श्री दीपक ने कहा कि दंतेवाड़ा के लिए बड़े गर्व की बात है कि यहाँ के माटी पुत्र के नाम से राज्य सरकार ने इतनी बड़ी योजना की शुरुआत की है। कार्यक्रम में शहीद महेंद्र कर्मा की धर्मपत्नी विधायक श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा के आँखों में खुशी के आंसू थे। उन्होंने शहीद कर्मा के तस्वीर के समक्ष दीप जला कर उन्हें याद किया साथ ही पीपल का वृक्ष लगाकर आज के दिन को यादगार बना दिया। श्रीमती कर्मा ने वहाँ पर लगे हल्दू के वृक्ष को रक्षासूत्र बांध कर पर्यावरण को सुरक्षित करने की शपथ ली। वहाँ के ग्रामीणों को आम, नींबू के पौधे वितरित किये और वन विभाग द्वारा वन महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में वनमण्डलाधिकारी श्री सन्दीप बलगा, जिला पंचायत सीईओ श्री अश्वनी देवांगन, वरिष्ठ पत्रकार श्री यशवंत यादव, सरपंच श्री मंगल तामो, अधिकारी/कर्मचारी तथा बड़ी संख्याा में ग्रामीण उपस्थित थे।

********Advertisement********