कांग्रेस के बयान पर भाजपा की प्रतिक्रिया:राहुल गांधी की संपत्ति लाखों से बढ़कर करोड़ों में कैसे पहुँच गयी कांग्रेस को बताना चाहिए,जिनका जमीर जमानत पर है, जो अपना जमीर बेच चुके हैं, वे हम पर आरोप लगा रहे हैं

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा कि बीते 18 महीनों में विफल हो चुकी प्रदेश सरकार अपनी विफलता, अपनी असफलता और जनता के बीच अविश्वसनीयता को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के लोकप्रिय चेहरे पर झूठा आरोप लगा कर छुपाना चाहती है, यह अपनी विफलता छुपाने कांग्रेस की रणनीति है। उन्होंने कहा कि आज जिनका जमीर जमानत पर है, जो अपना जमीर बेच चुके हैं, वे हम पर आरोप लगा रहे है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह कांग्रेस का भय है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की लोकप्रियता और हालही के सर्वे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अंतिम पंक्ति में आना कांग्रेस को भयभीत भी कर रहा और मुख्यमंत्री के सपनो में भी आ उन्हें भविष्य के लिए बेचैन भी कर रहा है। यह दुर्भाग्य का विषय है कि खुद की लोकप्रियता बढ़ा पाने में न सिर्फ असफल अपितु अलोकप्रिय हो चुके भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री की छवि धूमिल कर अपना चेहरा चमकाना चाहते है और इसी लिए उनपर ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले यह भी देख लेना चाहिए कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने देश के कानून को दरकिनार करके नेशनल हेराल्ड मामले में देश की जनता के 5,000 करोड़ रुपये का हेराफेरी का आरोप है। इस मामले में कांग्रेस के वर्तमान व पूर्व अध्यक्ष सोनिया, राहुल 50 हजार रूपये के मुचलके पर जमानत पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आज कांग्रेस का नेतृत्व करने वाले पूरे गांधी परिवार को धोखाधड़ी करने वाले, कर चोरी करने वाले और भ्रष्ट के रूप में जाना जाता है। ऐसे भृष्ट नेतृत्व वाली कांग्रेस के नेता छत्तीसगढ़ में डॉ. रमन सिंह और उनके परिवार पर आरोप लगा कर अपनी बदलापुर की घृणित मानसिकता का भी परिचय दे रहे हैं।कांग्रेस की खीज, जायज है पर आपके मुख्या अलोकप्रिय है तो उसमें लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का क्या दोष हैं।
>
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने राहुल गांधी और गांधी परिवार की संपत्ति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि जब गांधी परिवार कोई काम नहीं करता तो उनकी इतनी संपत्ति कैसे है? 2004 से 2014 तक राहुल गांधी की संपत्ति लाखों से बढ़कर करोड़ों में कैसे पहुँच गयी। उन्होंने कहा कि समझ में यह नहीं आता कि इस परिवार की संपत्ति इतनी ज्यादा कैसे हो गई? जबकि, इस परिवार की कमाई का एकमात्र साधन सांसदी है। उनके पास डॉक्टर या वकील जैसा कोई काम नहीं है फिर कैसे यह भूपेश बघेल जी को बताना चाहिए।
छत्तीसगढ़ प्रदेश का पहला लोकल 🏘️🏚️🏡ऑनलाइन प्रॉपर्टी क्लासिफाइड🏢🏬🏣(खरीदी -बिक्री /किराया/लीज )आपके मोबाइल और डेस्कटॉप पर
भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अलोकप्रिय हो चुके मुख्यमंत्री और जनता के चित्त से उतर चुकी कांग्रेस एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर झूठा आरोप मढ़ कर प्रदेश की भोली भाली जनता का ध्यान मुख्य मुद्दों से भटकाना चाहती है। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ाई में सरकार की विफलता रोज नए पायदान पर आगे बढ़ रही है और मुख्यमंत्री बघेल अंतिम पायदाम पर आ गए है। क्वारंटाइन सेंटर में बदहाली, मौत, सर्पदंश, आत्महत्या को देख कर लगता है प्रदेश सरकार स्वयं क्वारंटाइन हो गयी है। नरवा नजर नहीं आ रहा, गरवा के नाम पर गौवंश की मौत किसी से छुपी नहीं है। घुरवा में स्वयं सरकार जा रही है, बाड़ी का अता पता बताने सरकार तैयार नहीं है। गोधन योजना बड़े घोटाले की ओर इशारा कर रही है। प्रदेश सरकार की एक भी योजना धरातल पर नजर नहीं आती। रेत माफ़िया, शराब माफ़िया, प्रदेशभर में अपराध का बढ़ता ग्राफ, महिला असुरक्षा जैसे अनेक मुद्दें है जिसका जवाब न तो कांग्रेस के पास है और ना ही अलोकप्रिय, अविश्वसनीय प्रदेश सरकार के पास इसी लिए काँग्रेस जन अपनी पुरानी रटी रटाई रणनीति के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस करते है और डॉ. रमन सिंह के ऊपर झूठा आरोप मढ़ देते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजनों को अपने मुख्यमंत्री से सवाल करना चाहिए कि वे इतने जल्दी अलोकप्रिय कैसे हो गए?