दंतेवाड़ा में 15 साल बाद नक्सलियों से मुक्त हुई 8 किमी लंबी सड़क,ग्रामीणों में देखने मिला जबरदस्त उत्साह
अरनपुर से जगरगुंडा तक 15 वर्ष बाद सड़क मार्ग खुला है। पुलिस टीम के साथ दंतेवाड़ा एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव 15 वर्षों बाद चार पहिया वाहन से अरनपुर से जगरगुंडा तक गए। कुछ बीमारी लोगों को कुआकोंडा सीएचसी भी पहुँचाया गया। इतने लंबे समय बाद अरनपुर से जगरगुंडा तक सड़क मार्ग खुलने से ग्रामीणों में उत्साह दिखा। पिछले 15 सालों से दंतेवाड़ा का इलाका जगरगुंडा क्षेत्र नक्सलियों के कब्जे में था।
इस क्षेत्र में नक्सलियों के कब्जे में रही करीब 8 किमी लंबी कोंडासावली से जगरगुंडा तक की सड़क को जवानों ने उनके कब्जे से मुक्त करा लिया। ऐसे में अब 19 किमी का सफर तय करने के लिए ग्रामीणों को 80 किमी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
अरनपुर से कोंडासवली के लिए 19 किमी लंबी सड़क निर्माण होना था। इसमें से दंतेवाड़ा से कोंडासावली तक 11 किमी सड़क पहले ही बन चुकी थी। जबकि 8 किमी में पिछले करीब 15 साल से नक्सलियों का कब्जा था। उन्होंने सड़क को 100 से ज्यादा जगहों से काट दिया था। करीब 5 साल से इस सड़क के निर्माण का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन नक्सलियों की लगातार मौजूदगी इसे करने नहीं दे रही थी।
नक्सलियों के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए नक्सल के कोर क्षेत्र कामरगुड़ा में CRPF कैंप खोला गया। इसके बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ। जवानों ने इस सड़क को डबल लेन का बना दिया है। ऐसे में 19 किमी का सफर तय करने के लिए ग्रामीणों को 80 किमी का चक्कर लगाना पड़ता था। सड़क खुलने के बाद मंगलवार सुबह बाइक पर सवार हो कर SP अभिषेक पल्लव खुद जगरगुंडा पहुंचे और सड़क का मुआयना किया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश का पहला लोकल ऑनलाइन प्रॉपर्टी पोर्टल 🏢🏬🏣 छतीसगढ़ में जमीन मकान दूकान कृषि भूमि खरीदी -बिक्री /किराया/लीज के लिए यहाँ क्लिक करें