छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानो पर वज्रपात की चेतावनी,देश में दक्षिण पश्चिम मानसून ने किया कवर
छत्तीसगढ़ में मानसून ब्रेक जैसे कोई स्थिति नहीं होने की जानकारी आज रायपुर के लालपुर स्थित मौसम विभाग ने दिया है। आज 26 जून को पूरे देश में दक्षिण पश्चिम मानसून कवर कर लेने की बात मौसम विभाग ने कही है। मौसम विभाग के विज्ञानी एच.पी.चंद्रा के अनुसार एक द्रोणिका पंजाब से बिहार तक स्थित है। दूसरा द्रोणिका बिहार से उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए विदर्भ तक 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसके प्रभाव से आज और कल प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश का पहला लोकल 🏘️🏚️🏡ऑनलाइन प्रॉपर्टी क्लासिफाइड🏢🏬🏣(खरीदी -बिक्री /किराया/लीज )आपके मोबाइल और डेस्कटॉप पर
रायपुर मौसम विभाग के विज्ञानी एच.पी.चंद्रा की माने तो राजधानी रायपुर में बारिश की अति सम्भावना है। सरगुजा संभाग और बिलासपुर संभाग सहित रायपुर संभाग के महासमुंद बलोदा बाजार रायपुर दुर्ग संभाग के दुर्ग राजनांदगांव कबीरधाम और बेमेतरा में एक-दो स्थानों पर अगले 4 घंटे में भारी बारिश होने तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। चित्र में जिसे मजेंटा कलर में दिखाया गया है। पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम की स्थिति बिलो नॉर्मल है। मौसम विभाग ने छतीसगढ़ में कुछ स्थानो पर वज्रपात की चेतावनी दी है।