गांजा तस्करी के नाम से मशहूर छत्तीसगढ़-ओडिशा बार्डर पर फिर २ करोड़ रुपये से अधिक गांजा पकड़ा गया ,एसपी कर रहे तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई
एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने एक बार फिर तस्करों के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए एक ट्रक से 10 क्विंटल गांजे के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है. गांजे की कीमत 2 करोड़ रुपए आंकी गई है. महासमुंद पुलिस की गांजा तस्करी के खिलाफ अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है.थाना सिंघोडा अंतर्गत टाटा 1109 ई ट्रक में नारियल से भरी बोरियों के बीच छूपाकर कर 10 क्विंटल 05 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसकी कीमत 2,01,00,000 (दो करोड एक लाख रूपये) रूपयें का के साथ दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनके खिलाफ 20बी एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।
मुखबीर से सूचना मिली कि सीमावर्ती जिलें बरगढ़, ओडिशा की ओर से सिंघोडा/सरायपाली के रास्ते गांजा का परिवहन किया जा रहा है। जिस पर थाना सिंघोडा की टीम तत्काल राष्ट्रीय राज्य मार्ग 53 के नाकेबंदी कर मुखबीर से अनुसार बतायें गये वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी बीच एक वाहन टाटा 1109 ई क्रमांक CG 17 H 2027 तेजरफ्तार से ओडिशा से आ रही थी.जिसे रेहतीखोल बार्डर के पास रोका गया। वाहन में दो व्यक्ति 01. अशोक कुमार देहुरी पिता प्रसन्न कुमार देहुरी (26)निवासी जगन्नाथ प्रसाद थाना नाकटीदेउल जिला सम्बलपुर, ओडिशा 02. अशोक कुमार साहू पिता अनिरूट्ट साहू (27) निवासी जगन्नाथ प्रसाद थाना नाकटीदेउल जिला सम्बलपुर, ओडिशा सवार थे। उनसे पूछताछ करने पर ओडिशा का होना बताया और कहा की वो सम्बलपुर ओडिशा से अमरकंटक, मध्यप्रदेश को जा रहे हैं । ओड़िसा से किस कार्य से मध्यप्रदेश जाने के संबंध में पूछताछ किया गया तो गोलमोल जवाब देने लगे।
थाना की टीम को शक हुआ और वाहन की तलाशी ली तो वाहन में नारियल की बोरिया दिखाई दी नारियल की बोरियों को उठाकर देखा गया तो उसके नीचे बोरियों में भरा हुआ प्लास्टिक बोरी के अन्दर भुरे रंग का टेप लगा हुआ पैकेट दिखाई दिया, जिसे बाहर निकालने पर 33 बोरियों में गांजा भरा हुआ मिला। अवैध गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर मध्य प्रदेश ले जाना बताया। आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 990 पैकेट में कुल 10 क्विंटल 05 किलो ग्राम गांजा जप्त कर उनके खिलाफ 20बी एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत थाना सिंघोडा में कार्यवाही की जा रही है।
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पु) सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन में थाना प्रभारी सिघोंडा उनिरिक्षक चन्द्रकान्त साहू, सहायं उपनिरीक्षक सनातन बेहरा आर0 शोभाराम वर्मा, सरोज बारिक, श्रीकान्त भोई, चितरंजन प्रधान, रमाकान्त त्रिपाठी, जैकी प्रधान, शुशांत बेहरा, आलोक शर्मा के द्वारा की गई है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश का पहला लोकल 🏘️🏚️🏡 ऑनलाइन प्रॉपर्टी क्लासिफाइड 🏢🏬🏣(खरीदी -बिक्री /किराया/लीज )आपके मोबाइल और डेस्कटॉप पर