भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर कांग्रेस द्वारा की जा रही सस्ती राजनीति पर तीखा हमला बोलते हुए सवाल किया है



भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर कांग्रेस द्वारा की जा रही सस्ती राजनीति पर तीखा हमला बोलते हुए सवाल किया है कि सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर कांग्रेस दोहरे राजनीतिक मापदंड क्यों अपना रही है? श्री श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा पर इन घटनाओं के परिप्रेक्ष्य में दलगत आधार पर राजनीति करने का आरोप लगाने वाली कांग्रेस के पहले अपना गिरेबाँ में झाँकना चाहिए। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री श्रीवास्तव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को याद दिलाया कि उनकी प्रदेश सरकार के एक मंत्री शिव डहरिया ने तो हाथरस की घटना की तुलना में छत्तीसगढ़ में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को ‘छोटी-मोटी’ बताकर प्रदेश की समूची नारी शक्ति के स्वाभिमान को ही लहूहुहान करके रख दिया था और बेटियों-बेटियों में फ़र्क़ करके कांग्रेस की अब तक की सबसे शर्मनाक राजनीतिक सोच का परिचय दिया था।

श्री श्रीवास्तव ने सवाल किया कि प्रदेश सरकार के अपने ही मंत्री की इस ओछी मानसिकता पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते स्वयं मरकाम ने अब तक क्यों चुप्पी साध रखी है? श्री श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लोग हाथरस की घटना को लेकर जितना विचलित दिख रहे हैं, उतनी संजीदगी यदि वे प्रदेश में नारी-सम्मान की रक्षा को लेकर दिखाते तो शायद आज प्रदेश सामूहिक दुष्कर्म के मामलों को लेकर शर्मसार नहीं होता। सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं की जाँच पर सवाल करके प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सत्य और तथ्य से मुँह चुराकर झूठ और भ्रम फैलाने में लगे हैं। हाथरस की घटना में तत्परता से वहाँ की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कार्रवाई की है, यह पूरा देश देख रहा है।



छत्तीसगढ़ प्रदेश का पहला लोकल 🏘️🏚️🏡ऑनलाइन प्रॉपर्टी क्लासिफाइड🏢🏬🏣(खरीदी -बिक्री /किराया/लीज )आपके मोबाइल और डेस्कटॉप पर



भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर कांग्रेस द्वारा की जा रही सस्ती राजनीति पर तीखा हमला बोलते हुए सवाल किया है कि सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर कांग्रेस दोहरे राजनीतिक मापदंड क्यों अपना रही है?

श्री श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा पर इन घटनाओं के परिप्रेक्ष्य में दलगत आधार पर राजनीति करने का आरोप लगाने वाली कांग्रेस के पहले अपना गिरेबाँ में झाँकना चाहिए। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री श्रीवास्तव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को याद दिलाया कि उनकी प्रदेश सरकार के एक मंत्री शिव डहरिया ने तो हाथरस की घटना की तुलना में छत्तीसगढ़ में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को ‘छोटी-मोटी’ बताकर प्रदेश की समूची नारी शक्ति के स्वाभिमान को ही लहूहुहान करके रख दिया था और बेटियों-बेटियों में फ़र्क़ करके कांग्रेस की अब तक की सबसे शर्मनाक राजनीतिक सोच का परिचय दिया था।

श्री श्रीवास्तव ने सवाल किया कि प्रदेश सरकार के अपने ही मंत्री की इस ओछी मानसिकता पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते स्वयं मरकाम ने अब तक क्यों चुप्पी साध रखी है?

श्री श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लोग हाथरस की घटना को लेकर जितना विचलित दिख रहे हैं, उतनी संजीदगी यदि वे प्रदेश में नारी-सम्मान की रक्षा को लेकर दिखाते तो शायद आज प्रदेश सामूहिक दुष्कर्म के मामलों को लेकर शर्मसार नहीं होता। सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं की जाँच पर सवाल करके प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सत्य और तथ्य से मुँह चुराकर झूठ और भ्रम फैलाने में लगे हैं। हाथरस की घटना में तत्परता से वहाँ की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कार्रवाई की है, यह पूरा देश देख रहा है।

********Advertisement********