छलकते छत्तीसगढ़ में सफ़ेद पाउडर के केस में रायपुर पुलिस को मिली सबसे बड़ी कामयाबी,कोकिन की सप्लाई करने वाला नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार



शे के खिलाफ रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है. राजधानी पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. रायपुर पुलिस ने कोकीन की पैडलिंग करने वाले नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही पुलिस मामले में अबतक 1 महिला आरोपी सहित कुल 15 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम पैट्रिक यूबीके बावको (उम्र-38) है जो मुंबई के नाला सुपारा इलाके का रहने वाला है. वह पहले ही गिरफ्तार रायडेन बेथेलो और श्रेयांश झाबक को एम.डी.एम.ए./कोकिन की सप्लाई करता था

राजधानी में आज सिविल लाइन कंट्रोल रूम में एक प्रेसवार्ता ली गई। जिसमें रायपुर पुलिस ने ड्रग्स मामले में अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का ख़ुलासा कर एक विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको गिरफ्तार को किया। पुलिस ने बताया कि एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एम.डी.एम.ए. का काला व्यापार करने वाले आरोपियों की कड़ी दर कड़ी चैन को जोड़ते हुये अब तक 01 महिला आरोपी सहित कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस व्यवसाय से जुड़े मुम्बई निवासी रायडेन बेथेलो के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर पर आरोपी रायडेन बेथेलो को भी गिरफ्तार किया गया है। रायडेन बेथेलो से एम.डी.एम.ए. लाने के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी रायडेन बेथेलो द्वारा मुम्बई निवासी विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको से एम.डी.एम.ए. क्रय करना बताया गया। जिस पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको गिरफ्तार करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अंकिता शर्मा को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।



********Advertisement********



जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। पतासाजी के दौरान आरोपी विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको की उपस्थिति नाला सुपारा शांताक्रूज मुम्बई में होना पाया गया, जिस पर टीम मुम्बई रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा मुम्बई में लगातार कैम्प कर आरोपी को लोकेट करते हुये आरोपी विदेशी नाइजीरियन नागरिक की पहचान सुनिश्चित की गई तथा आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको द्वारा एम.डी.एम.ए./कोकिन को अपने साथी विदेशी नाइजीरियन नागरिक चिसोम पैट्रीक से क्रय करना तथा उसी के साथ मिलकर एम.डी.एम.ए./कोकिन का व्यवसाय करना बताये जाने के साथ ही आरोपी द्वारा देश के अलग - अलग राज्यों में भी एम.डी.एम.ए./कोकिन की सप्लाई करना बताया गया है।

रायपुर की कोतवाली सीएसपी अंकिता शर्मा ने बताया, थाना कोतवाली के अंतर्गत बैरन बाजार स्थित पॉलीटेक्निक कालेज के पास 30 सितंबर को श्रेयांस झाबक और विकास बंछोर को किया गिरफ्तार किया गया था.अब उन्हीं की निशान देही से अवैध व्यापार करने वाले कुछ बड़े नामों का खुलासा हुआ है.आरोपियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव ने सायबर सेल और थाना कोतवाली की संयुक्त टीम का गठन किया था. आरोपी रायडेन बेथेलो ने इस नाइजीरियन गैंग से श्रेयांश झाबक और विकास बंछोर की मुलाकात कराई थी.नाइजीरियन गैंग से मुलाकात के बाद आरोपी श्रेयांश झाबक ‘जैक’ बनकर इस गैंग के साथ रायपुर में ड्रग्स का कारोबार करता था. नाइजीरियन गैंग के सदस्य देश के अलग-अलग राज्यों में भी एम.डी.एम.ए./कोकिन की सप्लाई करते हैं.



छत्तीसगढ़ प्रदेश का पहला लोकल 🏘️🏚️🏡 ऑनलाइन प्रॉपर्टी क्लासिफाइड 🏢🏬🏣(खरीदी -बिक्री /किराया/लीज )आपके मोबाइल और डेस्कटॉप पर