रायपुर में बैटरी से चलने वाली ‘ऑटो कियोस्क’ कोरोना टेस्ट करेगी; कोई भी कॉल कर अपने मोहल्ले में बुला सकता है
छत्तीसगढ़ के रायपुर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए घर-घर जाकर सैंपल की जांच भी की जा रही है। इसमें एक कदम और बढ़ाते हुए अब बैटरी से चलने वाली ‘ऑटो कियोस्क’ हर गली और मोहल्ले में लोगों के सैंपल एकत्र करेगी। खास बात यह है कि कोई भी कॉल कर इसे अपने मोहल्ले में बुला सकता है।
लक्षण के आधार पर जांच, संदिग्ध होने पर लेंगे सैंपल
रायपुर के 7 जोन में अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी मीरा बघेल ने बताया कि करोना संक्रमण को रोकने के लिए ये उपाय किए जा रहे हैं। टीम पहले लक्षण के आधार पर जांच करेगी। अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध मिलता है तो उसका सैंपल लिया जाएगा। इसके लिए जोनवार नंबर जारी किए गए हैं।
| जोन | चालक का नाम | नंबर | टेक्नीशियन का नाम | नंबर |
| 1 | लंबोदर | 9399280376 | वेदराम चतुर्वेदी/ललिता साहू | 7694060269/ 6267540477 |
| 2 | पिंकी साहू | 9575964622 | रामवतार यदु/ निर्मला सोनवानी | 9754420925/ 9754777926 |
| 3 | प्रेम | 7470725959 | संगीता यादव/सोमनाथ साहू | 9584190687/ 8435792699 |
| 4 | शेख असलम | 9516533244 | वीरेंद्र साहू / सोनिका गोस्वामी | 9399802557 / 9770165921 |
| 5 | देव साहू | 8305506140 | राजर्षि अहिरवार / शोभना नाग | 8959555909 / 6261766658 |
| 6 | केशव सारथी | 7489989059 | त्रिवेणी साहू / अन्नपूंर्णा सिंह | 8962503718/ 7987172791 |
| 7 | नायक | 6263645646 | अमिता नवरंग / गीतांजलि धीवर | 7610502277 / 9131006131 |
छत्तीसगढ़ प्रदेश का पहला लोकल 🏘️🏚️🏡ऑनलाइन प्रॉपर्टी क्लासिफाइड🏢🏬🏣(खरीदी -बिक्री /किराया/लीज )आपके मोबाइल और डेस्कटॉप पर
निगम ने भी चलाए हैं 15 ई-रिक्शा कोविड-19 टेस्ट वाहन
पांच दिन पहले नगर निगम भी 15 ई-रिक्शा कोविड-19 टेस्ट वाहन शुरू किया है। महापौर एजाज ढेबर ने इसका शुभारंभ किया था। यह भी गली-मोहल्लों में जाकर लोगों के सैंपल जांच रहा है। इसे रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के साथ मिलकर तैयार कराया गया है। जो निगम के सभी 70 वार्डो में जाएगा और इसमें मौजूद टेक्नीशियन सैंपल ले रहे हैं।