छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मरीज तेजी से बढ़ने वजह से रायपुर समेत इन सभी 6 जिलों में भी लॉक डाउन,पहले से कड़ा होगा ये लॉक डाउन
रायपुर : 21 सितंबर की रात 9 बजे से 28 सितंबर तक सब बंद
जिसे की सभी सीमाएं सील रहेंगी। केवल दूध की सप्लाई, मेडिकल दुकानें, पेट शॉप, पेट्रोल पंप निर्धारित समय के लिए खुलेंगी। पेट्रोल पंप आम जनता के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। सब्जी बाजार भी नहीं खुलेंगे। मीडिया कर्मियों को भी वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा गया है। जरूरी कार्य से ही बाहर निकल सकेंगे। पूरे रायपुर जिले में 21 सितंबर की रात 9 बजे से 28 सितंबर की रात 12 बजे तक सब कुछ बंद रहेगा। लोगों को बाहर घूमने की अनुमति नहीं होगी। रायपुर के कलेक्टर एस भारतीदासन ने बताया कि सिर्फ सुबह से शाम डेढ़ घंटे के लिए दूध की सप्लाई का काम होगा। दवा की दुकान, पेट्रोल और एलपीजी के सेंटर खुलेंगे। इसके अलावा, बाकी हर दुकान और बाजार बंद रहेगा। उन्होंने साफ कहा कि किराना दुकान, सब्जी बाजार भी पूरी तरह से बंद रहेंगे। अब लॉकडाउन को लेकर गाइडलाइन भी जारी की गई है।
दुर्ग :
यहां 19 सितंबर की रात 9 बजे से से 10 दिन का लॉकडाउन शुरू हो रहा है। हालांकि, यह भी पहले की तरह रहेगा और लोगों को जरूरी सेवाओं के लिए छूट मिलेगी।
बालोद, धमतरी, बिलासपुर :
इन सभी जिलों में 21 सितंबर की रात 9 बजे से लॉकडाउन किया जा रहा है। यहां पर भी लोगों को पहले की तरह जरूरी सुविधाओं में तय समय के अनुसार छूट दी जाएगी। वहीं, मुंगेली में 17 सितंबर से लॉकडाउन चल रहा है, जो कि 23 सितंबर तक चलेगा। धमतरी जिले के शहरी क्षेत्र को 10 कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इनमें धमतरी, कुरुद, मगरलोड, नगरी, भखारा और आमदी शामिल है। वहीं अब लॉकडाउन लागू किया है।
कोंडागांव :
केशकाल ब्लाक के बहीगांव में एक ही परिवार के 35 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. टीआर कुंवर ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए लोगों का व्यवसाय है। प्राइमरी कांटेक्ट जितने लोगों से मिलते जाएंगे, उतने पॉजिटिव केस बढ़ते ही जाएंगे। कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ प्रदेश का पहला लोकल 🏘️🏚️🏡ऑनलाइन प्रॉपर्टी क्लासिफाइड🏢🏬🏣(खरीदी -बिक्री /किराया/लीज )आपके मोबाइल और डेस्कटॉप पर
.