पूर्व राज्यसभा सदस्य रामाधार कश्यप के निधन पर कांग्रेस की श्रद्धांजलि,रामाधार कश्यप के अंतिम संस्कार में त्रिवेदी शामिल हुये



पूर्व राज्यसभा सदस्य, पूर्व विधायक और बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रामाधार कश्यप के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि ईश्वर इस दुख की घड़ी में परिवारजनों को सहनशक्ति एवं मृत आत्मा को शांति प्रदान करे।

पूर्व राज्यसभा सदस्य रामाधार कश्यप के निधन पर प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, महामंत्री प्रशासन रवि घोष, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, राजेंद्र तिवारी सदस्य, रमेश वर्ल्यानी सदस्य, आर.पी. सिंह सदस्य, सुरेंद्र शर्मा सदस्य, सुशील आनंद शुक्ला सदस्य, विकास दुबे सदस्य, संदीप साहू सदस्य, नितिन भंसाली सदस्य, अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव सदस्य ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व राज्यसभा सदस्य रामाधार कश्यप के निधन पर प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, धनंजय ठाकुर, विकास तिवारी, मोहम्मद असलम, एडवोकेट सुरेंद्र वर्मा, एम.ए. इकबाल, वंदना राजपूत, आलोक दुबे जगदलपुर, अभय नारायण राय बिलासपुर, जनार्दन त्रिपाठी सरगुजा, कमलजीत पिंटू राजनांदगांव, कृष्णकुमार मरकाम धमतरी, अजय गंगवानी, विकास विजय बजाज, प्रकाशमणि वैष्णव, अशुंल मिश्रा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।



********Advertisement********




रामाधार कश्यप के अंतिम संस्कार में त्रिवेदी शामिल हुये,कांग्रेस नेताओं के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की ओर से कश्यप जी की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित किये
पाठ्य पुस्तक निगम एवं कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी बिलासपुर जाकर पूर्व राज्यसभा सदस्य रामाधार कश्यप के अंतिम संस्कार में शामिल हुये। शोकाकुल कश्यप परिवार के साथ दुख के इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, विधायक शैलेश पांडे, बिलासपुर शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद नायक, बिलासपुर ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी के साथ जिला कांग्रेस प्रवक्ता ऋषि पांडे और अन्य कांग्रेस नेता सहभागी बने।

सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की ओर से अंतिम संस्कार के पूर्व राज्यसभा सदस्य रामधार कश्यप की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित किया। भातृसंघ के प्रथम अध्यक्ष खूबंचद्र बघेल के नाती छत्रपाल सिरमौर और भातृसंघ के द्वितीय अध्यक्ष परसराम यदु के पुत्र कुबेर यदु के साथ पाठ्य पुस्तक निगम एवं कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुसार पार्थिव देह पर पीतांबरी अर्पित की।
छत्तीसगढ़ राज्य के लिये लड़ने वाला एक योद्धा हमने खो दिया : शैलेश नितिन,बघेल जयंती की तैयारी के सिलसिले में सीएम ने कल रात ही उनसे की थी लम्बी चर्चा


पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूर्व राज्यसभा सदस्य रामाधार कश्यप के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये कहा कि हमने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के लिये सतत संघर्ष करने वाले एक समर्पित और जमीनी कार्यकर्ता को खो दिया है। वे उस टीम के महत्वपूर्ण सदस्य रहे जिन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। उनका निधन प्रदेश के लिये अपूरणीय क्षति है। वे राज्य निर्माण के लिये डॉ. खूबचंद बघेल और परसराम यदु के साथ संघर्षरत रहे जिसके कारण उनसे भावनात्मक संबंध रहा है। रामाधार कश्यप ने मध्यप्रदेश विधानसभा में छत्तीसगढ़ निर्माण की मांग को लेकर परचे फेंके थे। बिलासपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रहे एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य रामाधार कश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि डॉ. खूबचंद बघेल और स्व परसराम यदु के छत्तीसगढ़ भातृसंघ के अध्यक्ष के कार्यकाल में साथ काम करने वाले रामाधार कश्यप छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के अग्रणीयोद्धा और छत्तीसगढ़ भातृसंघ के महामंत्री रहे।





छत्तीसगढ़ प्रदेश का पहला लोकल ऑनलाइन प्रॉपर्टी पोर्टल 🏢🏬🏣 छतीसगढ़ में जमीन मकान दूकान कृषि भूमि खरीदी -बिक्री /किराया/लीज के लिए यहाँ क्लिक करें