शिक्षा मंत्रालय के द्वारा सूचना व संचार तकनीकी के अंतर्गत राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु श्रीमती सुनीता गुप्ता चयनित,कलेक्टर व सीईओ के द्वारा प्रशस्तिपत्र प्रदाय कर किया सम्मानित, दिए बधाई व शुभकामनाएं
सूचना और संचार तकनीकी के माध्यम से विद्यालयीन छात्रों में गणित विषय को अत्यंत रोचक व सरल बनाने हेतु अपनायी गई नई-नई नवाचार तकनीक के चलते गणित अध्यापिका श्रीमती सुनीता गुप्ता (स्नातकोत्तर शिक्षक गणित) जो कि वर्तमान में जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई में कार्यरत है। सत्र 2019-20 के लिए उत्कृष्ट शिक्षक का राष्ट्रीय आई.सी.टी. अवार्ड हेतु चयन किया गया है। शिक्षका की इस महती उपलब्धि पर कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी तथा उन्होंने इस उपलब्धि को जिले के लिए बड़ी प्रसन्नता व गर्व का विषय बताया।
जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव के द्वारा भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। इस उपलब्धि को अविस्मरणीय बनाने एवं शिक्षिका के उत्साहवर्धन व मनोबल बढ़ाने कलेक्टर एवं सीईओ के द्वारा प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया। उल्लेख है कि राष्ट्रीय आई.सी.टी. पुरस्कार 2019 पूरे भारत में केवल 24 प्रतिभागियों को प्राप्त हुआ है। उनमें से श्रीमती सुनीता गुप्ता स्नातकोत्तर शिक्षक गणित, जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई, जो कि जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है एवं बड़े गर्व व प्रसन्नता का विषय है। वे विगत कई वर्षों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उनमें गणितीय दृष्टिकोण व अभिरूचि उत्पन्न करने के लिए सराहनीय योगदान करती रही हैं।
इसी तारतम्य में जहां एक ओर कोरोना की भीषण महामारी की वजह से विद्यालयीन गतिविधिया निष्क्रिय है, श्रीमती गुप्ता ने सूचना संचार तकनीक का बेहतरीन उपयोग करते हुए जियो जेब्रा गणितीय सॉफ्टवेयर से 400 से अधिक शैक्षणिक विडियो तैयार किया जिसमें 100 से अधिक गणितीय प्रयोग पर आधारित जियो जेब्रा के सॉफ्टवेयर का उपयोग करते हुए बनाया। साथ ही साथ 40 से अधिक जियो जेब्रा के एनिमेशन बनाने के विडियो अपलोड किया सूचना व संचार की इस नई तकनीक को अपनाकर परम्परागत शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार तकनीक को अपनाकर नये ज्ञान का सृजन कर इन्होंने गणित विषय को बहुत ही सरल, सहज व रोचक बनाया है। उन्होंने स्व निर्मित वेबसाइट के माध्यम से बच्चों को गणितीय प्रयोग, शैक्षणिक विडियो प्रश्नपत्र, पीसा आधारित प्रश्न व गणितीय मॉडलों के चित्रों को एक जगह संग्रहित किया। उनके द्वारा निर्मित यू-ट्यूब चैनल में अपलोड किये विडिया का लाभ नवोदय विद्यालय व केन्द्रीय विद्यालय तथा अन्य शैक्षणिक संस्थान के विद्यार्थीगण निश्चित रूप से लाभान्वित हुए और भविष्य में होते रहेंगे। इनके द्वारा बनाये हुए नवोदय विद्यालय प्रवेश के लिए बनाये गये आई.सी.टी. मॉड्यूल से जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का प्रचार व प्रसार किया जा सका।
बहुमुखी प्रतिभा संपन्न श्रीमती सुनीता गुप्ता वर्तमान वरिष्ठ अध्यापिका, भोजनालय प्रभारी के पद धारित करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को जगाने का सदैव प्रयास किया। इसके पूर्व भी आपने 2014-15 में राष्ट्रीय स्तर का नवोदय विद्यालय समिति के द्वारा इन्सेंटिव अवार्ड हासिल किया । इस उपलब्धि के संपूर्ण श्रेय हेतु वे नमन करते हुए नमन कर रहे हैं परम पिता परमेश्वर की उस असीम कृपा दृष्टि को जिनकी महान कृपा दृष्टि तथा अपने माता-पिता एवं पारिवारिक सदस्यों के सहयोग व सतत प्रेरणा से तथा समस्त गुरूजन, अग्रज बंधुओं के आर्शीवाद तथा शुभकामनाएं, जिनसे सफलता के इस उन्नत शिखर को प्राप्त कर पाई। जिनकी प्रतिभा को देखकर जवाहर नवोदय विद्यालय परिवार के संरक्षक प्राचार्य श्रीमान् डी. के. साहू ने बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर आगे बढते रहने की शुभकामना व्यक्त की। सभी विद्यालयीन अध्यापकगणों, कार्यलयीन कर्मचारिगणों, विद्यार्थियों सहित समस्त नवोदय विद्यालय परिवार ने हार्दिक बधाई व शुभेच्छा प्रकट कर इनके सुखद व उज्ज्वल भविष्य की कामना प्रकट की ।
छत्तीसगढ़ प्रदेश का पहला लोकल ऑनलाइन प्रॉपर्टी पोर्टल 🏢🏬🏣 छतीसगढ़ में जमीन मकान दूकान कृषि भूमि खरीदी -बिक्री /किराया/लीज के लिए यहाँ क्लिक करें