बेमेतरा के किसान जैविक खाद के प्रति हो रहे हैं आकर्षित,ग्राम पंचायत केंवतरा, बीजागोड़ एवं भरदालोधी में जैविक खाद विक्रय केन्द्र का शुभारंभ
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाडी के क्रियान्वय का सफल क्रियान्वयन बेमेतरा जिले में परिलक्षित हो रहा है। कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में सभी प्रशासनिक अधिकारियों में कार्य के प्रति उत्साह स्पष्ट परिलक्षित हो रहा है, वैसे तो गोधन न्याय योजना को प्रारंभ हुए लगभग 01 वर्ष होने को है परन्तु उसका प्रभाव अब क्षेत्र में स्पष्ट प्रदर्शित होने लगा है। जहाँ छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप गोधन न्याय योजना के माध्यम से स्थानीय ग्रामीण स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा खरिदे गए गोबर से वर्मी खाद निर्माण करने की प्रकिया में गति आई है। साथ वर्तमान खरिफ फसल के लिए किसानों द्वारा वर्मी खाद का उपयोग होने से खाद के मांग में तेजी आई है।
जनपद पंचायत साजा क्षेत्र में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव के मार्गदर्शन एवं सुश्री कांति ध्रव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत साजा के नेतृत्व में अभिनव पहल करते हुए शासन के इस महत्वपूर्ण योजना तक सभी गांव के ग्रामीण की पहुंच बनाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों में जैविक खाद खरिदी केन्द्र की स्थापना की जा रही है। इसके माध्यम से इस केन्द्र के माध्यम जो वर्मी खाद केवल गौठान ग्राम पंचायतों के किसानो को सुगमतापूर्वक उपलब्ध हो पा रहे थे वह अब प्रत्येक ग्राम पंचायत के किसानो को उनके ग्राम पंचायत में ही उपलब्ध हो सकेगा। वर्तमान में साजा क्षेत्र के कुल 44 गौठानों मे गोबर खरिदी की जाकर वर्मी खाद बनाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके कारण अन्य ग्राम पंचायत के कृषकों तक वर्मी खाद अब बड़ी ही सुगमता से उपलब्ध हो सकेगा।
गुरुवार 15 जुलाई 2021 को साजा क्षेत्र के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री संतोष वर्मा एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री दिनेश वर्मा द्वारा जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी साजा श्रीमती रश्मि ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत साजा की उपस्थिति में ग्राम पंचायत केंवतरा, बीजागोड़ एवं भरदालोधी में जैविक खाद विक्रय केन्द्रों की स्थापना की गई। साथ ही विकास खंड साजा क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में भी ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जैविक खाद विक्रय केन्द्रो की स्थापना की जा रही है। स्थापना के इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा जैविक खाद की महत्व एवं शासन के द्वारा संचालित इस योजना के संदर्भ में विस्तृत जानकारी उपस्थित ग्रामिणों को दी गई एवं सभी ग्रामीण कृषकों को अधिक से अधिक जैविक खाद का उपयोग करने हेतु प्रेरित करने के साथ ही जैविक खाद की खरिदी हेतु अपील की गई। इस दौरान ग्राम पंचायत केवतरा में 3 किसानों द्वारा, 1.50 क्विंटल ग्राम पंचायत बीजागोड़ में किसानों द्वारा 8 क्विंटल खाद एवं ग्राम पंचायत भरदालोधी में 15 कृषकों द्वारा 10 क्विंटल खाद की स्थापना के दौरान ही खरिदी की गई।
इसमें प्रमुख रूप से श्री लोचन पिता गैदराम, झग्गर पिता धजाराम ग्राम पंचायत केंवतरा से किसान हिमांचल, उत्तम जंघेल, नेतुराम, ईश्वर वर्मा, संतोष यादव, पोषण वर्मा, हरि गंधर्व, रामगोपाल, लखन वर्मा ग्राम पंचायत बीजागोड से एवं ग्राम पंचायत भरदा लोधी से नरेन्द्र वर्मा, निषेद वर्मा, टाल सिंह वर्मा, धर्मेन्द्र, अंजोरी साह, पुनाराम, पिंटू, देवानंद , लालजी साह, संपत वर्मा, संतोष वर्मा, सुकचरण आदि किसान प्रमुख रूप से जैविक खाद की खरिदी किए। ग्राम पंचायतों सुगमता के खाद उपलब्ध होने से ग्रामीण किसानो में हर्ष व्याप्त है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा गौठान, एवं तालाब के मेंड आदि में पौधरोपण शा कार्य भी किया गया। साथ ही कलेक्टर बेमेतरा द्वारा दिए गए निर्देशानुसार गौठान ग्राम पंचायतों में चारागाह स्थापित किए जाने हेतु चिन्हांकित चारागाह स्थल पर बुवाई का कार्य भी प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा अरविन्द कश्यप, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी साजा जितेन्द्र ठाकुर पशु चिकित्सक साजा डॉ ठाकुर, डोमन साहू, अजय जांगड़े, कविता चंद्राकर, तकनीकी सहायक/सरपंच/सचिव/रोजगार सहायक ग्राम पंचायत, स्व-सहायता समूह की महिलाओं, पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्राम गौठान प्रबंधन के सदस्य आदि उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश का पहला लोकल ऑनलाइन प्रॉपर्टी पोर्टल 🏢🏬🏣 छतीसगढ़ में जमीन मकान दूकान कृषि भूमि खरीदी -बिक्री /किराया/लीज के लिए यहाँ क्लिक करें