सिंहदेव- बृहस्पति विवाद :छत्तीसगढ़ की राजनीति में गरमाया विधायक बृहस्पति और मंत्री सिंहदेव विवाद मामला दोनों पक्षों और बयानों की उथल पुथल के बाद शांत हो गया
विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सदन पहुंच गए है, और सदन में अपना वक्तव्य दे रहे हैं। ज्ञातव्य है कि विधायक बृहस्पत सिंह के आरोपों से आहात होकर स्वास्थ्य मंत्री सदन की कार्रवाई बीच में ही छोड़कर चले गए थे। उन्होंने कहा था कि जब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है, वे सदन की कार्रवाई से अलग रहेंगे।
इसके बाद कल का विधानसभा सत्र स्थगित कर दिया गया था। आज की कार्रवाई शुरू होने के बाद विपक्ष ने इस मामले को लेकर हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद सदन की कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद विधायक बृहस्पत सिंह ने सदन में खेद व्यक्त किया और कहा- मैने भावेश में आ कर आरोप लगा दिया था। किसी को ठेस पहुची हो तो मैं खेद व्यक्त करता हूं।
इससे पहले सदन में गृहमंत्री साहू ने कहा कि मंत्री सिंहदेव पर विधायक बृहस्पति सिंह की ओर से लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद और निराधार है। विधायक पर हमले मामले से मंत्री सिंहदेव का कोई लेना देना नहीं है।
विधानसभा पहुंचने पर मीडिया से चर्चा में सिंहदेव ने कहा कि मामले का पटाछेप हो गया है. आगे की ज़िमेदारी सामूहिक रूप में टीम के रूप में निभानी है. विपक्ष को मौके ल लाभ लेना होता है. उनकी भूमिका हो ना हो. मुझे टीम के रूप में निभाना है. लेकिन सिंहदेव बृहस्पत सिंह को माफी करने के सवाल पर चुप्पी साध गए.
अब माना ये जा रहा है की छग कांग्रेस पर सिंहदेव- बृहस्पति विवाद से आया संकट का फिलहाल शांत हो गया है .वही इस विवाद ने जाते जाते कई प्रश्न चिन्ह खड़े कर दिए है जिसमे विधायक का आरोप सीधा सरकार के मंत्री पर बकायदा प्रेस कांफ्रेंस करके लगाना ,एफ आई आर पर गिरफ्तारी,स्वास्थ्य मंत्री का सदन से अचानक वाक आउट करना ,फिर कैबिनेट मंत्रियों की लगातार बैठक ,प्रदेश प्रभारी का पुनिया का हस्तक्षेप के बाद बयानो का बदलना,फिर सदन में दोनों पक्षों का आना और अपना पक्ष रखना शामिल है साथ ही विपक्ष का इस मुद्दे पर आक्रामक होना भी चर्चा का विषय रहेगा. इस राजनितिक घटना क्रम ने मीडिया और आम जनता के बीच भी काफी सुर्खियाँ बटोरी .फिलहाल इस विवाद की गूँज लम्बे समय तक जारी रहेगी.
छत्तीसगढ़ प्रदेश का पहला लोकल ऑनलाइन प्रॉपर्टी पोर्टल 🏢🏬🏣 छतीसगढ़ में जमीन मकान दूकान कृषि भूमि खरीदी -बिक्री /किराया/लीज के लिए यहाँ क्लिक करें