नाबालिग कार में पेट्रोल डलाने के लिए निकले थे, तभी गाड़ी के सामने अचानक जानवर आया, चालक नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार कार नीम पेड़ से जा टकराई



जिले के मरकामटोला मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह दर्दनाक कार हादसा हो गया। इस हादसे में ठेलकाडीह के दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों नाबालिग हैं। दोनों नाबालिग कार में पेट्रोल डलाने के लिए निकले थे, तभी गाड़ी के सामने अचानक जानवर आया, चालक नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार कार नीम पेड़ से जा टकराई। दोनों बच्चों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना सुबह 8 बजे के आसपास की बताई गई है।

खैरागढ़ पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ठेलकाडीह से 16 वर्षीय राहुल पिता मधु देशलहरे अपने 17 वर्षीय चचेरे भाई मयंक पिता दिलीप लहरे को अपनी कार में बिठाकर फत्तेपुर समीप पट्रोल पंप जा रहे थे। तभी मरकामटोला मार्ग के आगे रास्ते में जानवर आया और राहुल कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया। कार रांग साइड पर जाकर सीधे नीम पेड़ से टकराई। कार की रफ्तार तेज होने के कारण कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों बच्चों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद लोगों की काफी भीड़ मुख्य मार्ग में जमा हो गई। मौके पर पुलिस पहुंची, भीड़ को हटाया। दोनों बच्चों के शव को कार से निकालकर पीएम के लिए भेजा गया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया, जहां बेहद गमगीन माहौल में दोनों को अंतिम संस्कार किया गया। ठेलहाडीह में मातम का माहौल रहा और हादसे की दिनभर चर्चा होते रही।



********Advertisement********



देशलहरे व लहरे परिवार में इस हादसे से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन सदमे में हैं। मयंक और राहुल का जब शव पीएम के बाद घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। सबका रो-रो कर बुराहाल हो गया। आसपास के लोगों ने परिवार के लोगों का ढांढस बंधाया। दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।देशलहरे व लहरे परिवार में इस हादसे से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन सदमे में हैं। मयंक और राहुल का जब शव पीएम के बाद घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। सबका रो-रो कर बुराहाल हो गया। आसपास के लोगों ने परिवार के लोगों का ढांढस बंधाया। दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।


Watch Video :'Jaa Corona Bhaag Corona | Anti-Covid 2020-21 Song'

विडियो यू टयूब में देखने के लिए यहाँ क्लिक करें



छत्तीसगढ़ प्रदेश का पहला लोकल ऑनलाइन प्रॉपर्टी पोर्टल 🏢🏬🏣 छतीसगढ़ में जमीन मकान दूकान कृषि भूमि खरीदी -बिक्री /किराया/लीज के लिए यहाँ क्लिक करें