शंकराचार्य कालेज के डायरेक्टर के घर चोरों ने लगाई सेंध ,१० लाख नगदी और लाखो के गहने ले उड़े ,पुलिस ने खोजबीन की तेज



छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरों ने शंकराचार्य कॉलेज के डायरेक्टर के घर में हाथ साफ कर दिया। अलमारी का लॉकर तोड़कर चोर 10 लाख रुपए के गहने और 10 लाख नगदी ले गए। वारदात के दौरान डायरेक्टर परिवार के साथ मध्य प्रदेश गए थे। रात को लौटे तो घटना की जानकारी मिली। इस दौरान पूछताछ में पता चला कि घर का गार्ड नर बहादुर थापा और कुक जनक थापा लापता हैं। इसके बाद उन्होंने दोनों पर संदेह जताते हुए मुजगहन थाने में देर रात FIR दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक,शंकराचार्य कॉलेज के डायरेक्टर निशांत त्रिपाठी का सेज बहार के मुजगहन के प्लेनट सिटी में निवास करते है, वह मंगलवार सुबह करीब 9 बजे परिवार के साथ मध्य प्रदेश के मैहर दर्शन के लिए गए थे। वहां से रात करीब 8.30 बजे लौटे। अपने बेडरूम में गए तो देखा कि अलमारी का लॉक टूटा हुआ है। उसमें रखे 10 लाख रुपए और सोने के 2 कंगन सेट, गले के 3 हार सेट, 10 साल पुराने पूजा के सोने के सिक्के, चांदी के गहने, चांदी की थाली गायब थी।



********Advertisement********




अस्पताल जाना बताकर दोपहर में निकले थे कुक और गार्ड
इसके बाद उन्होंने घर में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों को बुलाया तो पता चला कि कुक जनक थापा और गार्ड नर बहादुर थापा दोनों नहीं थे। उन्होंने दोनों के नंबरों पर कॉल लगाया, लेकिन उनके मोबाइल स्विच ऑफ थे। इस उन्होंने कर्मचारियों से उनके बारे में पूछताछ की तो पता चला कि दोनों दोपहर करीब 2.30 बजे अस्पताल जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद से नहीं लौटे हैं। इसके बाद दोनों संदेह जताते हुए उन्होंने मामला दर्ज कराया है।





छत्तीसगढ़ प्रदेश का पहला लोकल ऑनलाइन प्रॉपर्टी पोर्टल 🏢🏬🏣 छतीसगढ़ में जमीन मकान दूकान कृषि भूमि खरीदी -बिक्री /किराया/लीज के लिए यहाँ क्लिक करें