kawardha update:कवर्धा में सांप्रदायिक तनाव के बीच घायलों से मिलने जाने वाले भाजपा के प्रतिनिधि मंडल को प्रशासन ने रोका ,ये सेना भी आ गयी है मैदान में



कवर्धा में दो समुदाय के बीच झंडा विवाद के मामले में भाजपा प्रतिनिधि मंडल और प्रशासन के बीच बैठक हुई है। साढ़े तीन बजे रेस्ट हाउस में बैठक शुरू हुई। भाजपा प्रतिनिधिमंडल में स्थानीय भाजपा प्रतिनिधि, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, जांजगीर विधायक नारायण चंदेल, पूर्व कवर्धा विधायक अशोक साहू, पूर्व पंडरिया विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, कवर्धा भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर समेत अन्य दिग्गज बैठक में शामिल हुए।

कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा व एसपी भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक के बाद भाजपा का प्रतिनिधि मंडल कवर्धा से लौट गया है। उन्हें घायलों से नहीं मिलने दिया गया। घायलों से नहीं मिलने देने पर विरोध जताते हुए भाजपाई भाजपाई रेस्ट हाऊस में ही धरने पर बैठे थे। नेता प्रतिपक्ष कौशिक का आरोप है प्रशासन का यह भेदभावपूर्ण रवैया है। पूरी घटना प्रशासन की लापरवाही के कारण हुआ है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का आरोप है कि रूटमैप देने के बाद भी हमें रोका गया।



********Advertisement********




अब करणी सेना भी मैदान में :

इस घटना के बाद करणी सेना की छत्तीसगढ़ इकाई ने बयान जारी किया है। करणी सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन महासचिव, युवा नेता, प्रखर वक्ता, कवि एवं साहित्यकार शक्ति सिंह ठाकुर ने ऐलान किया है कि करणी सेना द्वारा नवरात्रि में राजधानी रायपुर में विभिन्न स्थानों में लोगों को भगवा बांटकर तथा सभी प्रमुख जगहों पर भगवा झंडा लगाकर उक्त घटना का विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि पिछले कुछ समय से लगातार हिंदू व हिंदुत्व पर विभिन्न माध्यमों से प्रहार किया जा रहा है। इसका कवर्धा के हिंदू भाइयों ने मुंहतोड़ जवाब दिया, लेकिन शासन-प्रशासन की सह पर बलवा व मारपीट करने वालों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिसके विरोध स्वरूप करणी सेना द्वारा भी मोर्चा खोल दिया गया है।

करणी सेना महामंत्री सफल भोई, प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा शक्ति) राहुल शर्मा, रायपुर जिलाध्यक्ष लकी लालवानी ने कहा कि हिंदुओं के विरुद्ध कहीं पर भी कोई भी गलत व अनुचित कार्य होता है, तो करणी सेना उसका विरोध करेगी और यदि शासन-प्रशासन से मदद व न्याय नहीं मिलता है, तो करणी सेना अपने नाम के अनुरूप अपने तरीके से कार्रवाई करेगी।





छत्तीसगढ़ प्रदेश का पहला लोकल ऑनलाइन प्रॉपर्टी पोर्टल 🏢🏬🏣 छतीसगढ़ में जमीन मकान दूकान कृषि भूमि खरीदी -बिक्री /किराया/लीज के लिए यहाँ क्लिक करें