छत्तीसगढ़ प्रदेश : 12/May/2022

🌐 शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालयों में प्रत्येक शुक्रवार को होगा विशेष मानसिक स्वास्थ्य ओपीडी🌐

प्रदेश के शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर एवं बिलासपुर में प्रत्येक शुक्रवार को विशेष मानसिक स्वास्थ्य ओपीडी का संचालन किया जा रहा है। आयुष संचालनालय के सहायक संचालक डॉ. विजय साहू ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को संचालित इस विशेष ओपीडी में मानसिक समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों को आयुर्वेद के माध्यम से उपयुक्त उपचार एवं स्वस्थ जीवन शैली सम्बंधित मार्गदर्शन निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है । आवश्यकता अनुसार मरीजों को पंचकर्म सेवाएँ भी प्रदान की जाएगी । उन्होंने बताया कि शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर एवं बिलासपुर में 1 अप्रैल 2022 से प्रत्येक शुक्रवार यह विशेष ओपीडी संचालित कर मानसिक स्वास्थ्य से पीड़ित मरीजों की निःशुल्क जाँचकर उपचार प्रदान किया जा रहा है । अब तक इस विशेष ओपीडी के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे 136 मरीजों को निःशुल्क उपचार प्रदान किया गया है |





Sharing is caring ! When we share,door open for others

like our Facebok page