श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की शाखा प्रतापपुर सरगुजा में बैग वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह
श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था द्वारा सभी संभाग में अपना कार्यालय खोलने का कार्य संस्था द्वारा किया जा रहा है।जिसमे वहां के स्थानीय सदस्य सभी तरह के सामाजिक कार्य कर नेतृत्व करेगे ओर संस्था द्वारा सभी तरह के सामाजिक कार्य करना चालू करेगे।इसी कड़ी में प्रथम कार्यलय की शरुवात सरगुजा संभाग से चालू की गई है।जिसका मुख्य कार्यालय प्रतापपुर ब्लॉक में बनाया गया है।यहां से संस्था की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रतिमा सिंह जी के नेतृत्व मे टीम सभी तरह के सामाजिक कार्य करेगी।
सरगुजा संभाग के प्रतापपुर ब्लॉक में सरकारी स्कूल के बच्चो को स्कूल बैग वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे राज्य शासन के शिक्षा मंत्री आदरणीय डॉक्टर प्रेम साय सिंह टेकाम जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुवे।श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की संस्थापिका/अध्यक्ष आदरणीय नीतू श्रीवास्तव जी,विशिष्ठ अतिथि आदरणीय कुमार सिंह देव जी( मंत्री प्रतिनिधि),आदरणीय मुन्नू सिंह धुर्वे जी(विकास खंड शिक्षा अधिकारी),आदरणीय माणिक चंद जी (सरपंच ग्राम पंचायत मायापुर 1
शामिल हुवे।
कार्यक्रम के आगे की जानकारी देते हुवे नीतू श्रीवास्तव जी द्वारा जानकारी दी गई कि संस्था द्वारा स्कूल के बच्चो को स्कूल बैग वितरण किया गया।और आदरणीय मंत्री जी की तरफ से स्कूल के बच्चो को कॉपी, पेन
वितरण भी किया गया।
संस्था के कार्यक्रम में नीलू श्रीवास्तव जी, अलका अम्बष्ठ जी ,अमलेश घोष जी,राम पति राम जी, नवीन कुमार एक्का,अनामिका तिवारी जी ,शशिकला रवानी जी ,पुष्पिका एक्का जी ,अंजू यादव जी,प्रभावती पैकरा जी,अजय कुशवाहा जी, धीरज जी ,विमला पैकर जी ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
📫 View Job Openings In Chhattisgarh including Government Jobs ,Private jobs,Part Time jobs By 36Knockout Jobs Classified
🎎💞 छत्तीसगढ़ से संबंधित छत्तीसगढ़ का पहला ऑनलाइन matrimony क्लासिफाइड के लिए यहाँ क्लिक करें