ऑनलाइन ठगी का शिकार लकी कस्टमर :छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की एक महिला कर्मचारी साइबर ठगी की शिकार ,ठग ने किस्तों में जमा कराए 4.5 लाख रुपये





छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ऑनलाइन ठगी का शिकार हाई कोर्ट की एक महिला कर्मी हुई है. महिला को 25 लाख रुपये का इनाम का लालच देकर उससे 4 लाख 81 हजार रुपयों की ठगी कर ली गई. ठग ने महिला को कॉल कर कहा कि आप हमारी लकी कस्टमर चुनी गई हैं. लकी कस्टमर को 25 लाख रुपये इनाम दिया जा रहा है. महिला भी लालच में आकर कॉल करने वाले के झांसे में आ गई और खुद के करीब पांच लाख रुपये गंवा बैठी. जब उसे ठगे जाने का अहसास हुआ तो पुलिस के पास शिकायत करने पहुंची.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के चकरभाठा की रहने वाली हाई कोर्ट की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ऊषा कश्यप के साथ साइबर ठगी हुई है. लिखित शिकायत के मुताबिक इसी जनवरी में उन्होंने ऑनलाइन शॉपिंग की थी. उषा ने ऑनलाइन शॉपिंग कर घरेलू सामान खरीदे थे. ऑनलाइन शॉपिंग के कुछ दिन बाद बीते 28 जनवरी को उनके मोबाइल में अननोन नंबर से कॉल अया. कॉल करने वाले ने खुद की पहचान एक ऑनलाइन कंपनी के एंप्लॉयी के रूप में करवाई. उसने बताया कि उषा को कंपनी का लकी कस्टमर चुना गया है.



********Advertisement********




ठगों ने इस तरीके से लिया झांसे में
कॉल करने वाले ने बताया कि लकी कस्टमर चुने जाने पर उन्हें शॉपिंग कंपनी की तरफ से 25 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा. 25 लाख रुपयों की लालच में हाईकोर्ट कर्मी ऊषा कॉल करने वाले के झांसे में आ गई. इसके बाद आरोपी ने बताया कि इनाम की रकम देने से पहले कुछ ऑन लाइन प्रोसेस करने होंगे. इसपर उषा राजी हो गईं. उषा को बताया गया कि प्रोसेसिंग फीस उन्हें जमा करानी होगी. उषा को बताया गया कि इनाम की राशि के साथ उन्हें प्रोसेसिंग फीस भी लौटा दी जाएगी. इसके बाद पहले करीब 10 हजार और इसके बाद अलग-अलग किस्तों में करीब 4 लाख 85 हजार रुपये उससे ले लिए गए. ठगी का अहसास होने पर महिला ने चकरभाठा थाने में शिकायत दर्ज कराई है.





छत्तीसगढ़ में क्या आपको ऐसे जीवन साथी की तलाश है जो छत्तीसगढ़ में निवासरत है या छत्तीसगढ़ से संबंधित है ?? छत्तीसगढ़ का पहला ऑनलाइन matrimony क्लासिफाइड के लिए यहाँ क्लिक करें