छत्तीसगढ़ भाजपा का चेहरा कौन होगा ? मीडिया की तरफ से पूछे गए इस सवाल को सुनकर भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी की आवाज तेज





छत्तीसगढ़ भाजपा का चेहरा कौन होगा ? मीडिया की तरफ से पूछे गए इस सवाल को सुनकर भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी की आवाज तेज हो गई। उन्होंने मीडिया से ही सवाल पूछ लिया, वो बोलीं- देखिए ये बार बार ये प्रश्न उठाते हैं, कांग्रेस का चेहरा कौन होगा कभी टीएस, कभी साहू वोट के लिए ताम्रध्वज होंगे, उनसे जाकर पूछिए, मैं हर बार कह चुकी हूं, हमारे हर कार्यकर्ता हमारा चेहरा हैं। जब ये जवाब डी पुरंदेश्वरी ने दिया तब बीते 15 सालों से छत्तीसगढ़ के चुनावों में भाजपा का चेहरा रहे पूर्व CM डॉ रमन मुस्कुराते रहे।

दरअसल 9 अगस्त शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा रायपुर आ रहे हैं। इसकी तैयारियों का जायजा लेने, डी पुरंदेश्वरी डॉ रमन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत और संगठन के प्रदेश सह प्रभारी नीतिन नबीन साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे थे। इसी मैदान में नड्‌डा बड़ी कार्यकर्ता सभा को संबोधित करेंगे। तैयारियों के बीच मीडिया से इन नेताओं ने जेपी नड्‌डा के कार्यक्रम और प्रदेश के सियासी मुद्दों पर बात की।



********Advertisement********



साइंस कॉलेज के मैदान में विशाल डोम भाजपा तैयार कर रही है। डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि यहां प्रदेश से बूथ स्तर के 51 हजार कार्यकर्ता आएंगे। यहां जेपी नड्‌डा सभी का मार्गदर्शन करेंगे। हम इसके बाद तैयार हैं प्रदेश के चुनावी जंग के मैदान में कूदने को। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हम एकात्म परिसर तक बड़ा रोड शो करेंगे। फिर वहां कोर ग्रुप, प्रदेश के नेताओं और अलग-अलग स्तर पर जो काम करने हैं उन विषयों पर जेपी नड्‌डा बात करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा- पूरे छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। सूची बनी है उस सूची के हिसाब से साइंस कॉलेज ग्राउंड में कार्यकर्ताओं को बुलाया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा ये गौरव की बात है कि, बूथ स्तर के नेताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष बात करेंगे। डॉ रमन ने कहा- ये एतिहासिक कार्यक्रम है जिसमें शामिल होने जेपी नड्‌डा आ रहे हैं। ये शंखनाद है आने वाले चुनाव का। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- 22 साल के इतिहास में छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रहा है जो किसी पार्टी ने यहां नहीं किया।





छत्तीसगढ़ से संबंधित छत्तीसगढ़ का पहला ऑनलाइन matrimony क्लासिफाइड के लिए यहाँ क्लिक करें