CG TET Admit Card: छत्तीसगढ़ व्यापमं ने जारी किया सीजी टीईटी प्रवेश पत्र 2022 ,एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड





छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने छत्तीगसढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG-TET 2022) के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी तीन वेब लिंक के जरिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा सभी जिला मुख्यालयों पर 18 सितम्बर को होनी है.बताया जा रहा है कि इस परीक्षा में करीब 4 लाख 50 हजार लोगों ने आवेदन किया है. 18 सितम्बर को प्रदेश के सभी 28 जिला मुख्यालयों में बने केंद्रों पर इसकी परीक्षा होनी है. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होनी है. यह पेपर केवल प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों के लिए होगा. दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद 2 बजे से शाम 4.45 बजे तक होनी है.

व्यापमं की ओर से जारी किए गए तीन वेब लिंक

http://slcm.cgstate.gov.in/VyapamAdmit/

http://online.cgstate.gov.in/VyapamAdmit/

http://exam.cgstate.gov.in/VyapamAdmit/



********Advertisement********



इन स्टेप के जरिए करें डाउनलोड ( Download Admit Card CG TET 2022)



- ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं

- अब एडमिट कार्ड डाउनलोड सेक्शन पर जाएं

- सीजी टीईटी 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें

- अपने लॉगिन डिटेल्‍स दर्ज करें और सब्मिट पर क्लिक करें

- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें

- अपने एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट जरूर ले लें





छत्तीसगढ़ से संबंधित छत्तीसगढ़ का पहला ऑनलाइन matrimony क्लासिफाइड के लिए यहाँ क्लिक करें