बेमेतरा थाना खम्हरिया पुलिस टीम की अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही ।जुआ एक्ट के एक प्रकरण में नगदी 4,730/- रूपये एवं 52 पत्ती तास, मोटर सायकल जप्त।





पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 19.08.2023 को थाना खम्हरिया क्षेत्रांतर्गत सिल्हाटी चौक खम्हरिया के आम जगह में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती जुआ खेल रहे है कि सुचना पर पुलिस थाना खम्हरिया स्टाफ पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर छ: जुआडियान पकडे गये। थाना खम्हरिया में जुआ का 01 प्रकरण दर्ज कर 06 जुआडियानो के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 4,730/- रूपये एवं 52 पत्ती तास व मोटर सायकल को जप्त किया गया हैं।

घटना स्थल – सिल्हाटी चौक खम्हरिया।

जुआडियान –

01. वेदप्रकाश भुवार्य उम्र 38 साल साकिन वार्ड नं. 14 खम्हरिया थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा।

02. शेख आसिफ उम्र 22 साल साकिन वार्ड नं. 11 खम्हरिया थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा।

03. गोविंद साहू उम्र 22 साल साकिन बनिया, थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम।

04. शेख जुनैद उम्र 23 साल साकिन वार्ड नं. 11 खम्हरिया थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा।

05. संदीप यदू उम्र 28 साल साकिन बनिया, थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम।

06. जावेद बेग उम्र 19 साल साकिन वार्ड नं. 14 खम्हरिया थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा।

उक्त कार्यवाही में थाना खम्हरिया प्रभारी उप निरीक्षक राकेश साहू, सउनि सुरेश राजपूत, आरक्षक बलदेव निषाद, अर्जुन धुर्वे एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।



********Advertisement********







📫 View Job Openings In Chhattisgarh including Government Jobs ,Private jobs,Part Time jobs By 36Knockout Jobs Classified

🎎💞 छत्तीसगढ़ से संबंधित छत्तीसगढ़ का पहला ऑनलाइन matrimony क्लासिफाइड के लिए यहाँ क्लिक करें