🌐 शराब पीने के लिये पैसे की मांग कर मारपीट करने वाले 02 आरोपियों को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार🌐
अपने दोस्त के साथ घर के पास बातचीत कर रहा था उसी समय तनेश्वर उर्फ चिंगारु साहू एवं अविनाश महंत शराब पीने के लिए प्रार्थी से पैसे की मांग करने लगे। प्रार्थी द्वारा पैसा देने से मना करने पर मारपीट करने लगा जिस पर आरोपियों के विरुद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 49/23 धारा 327, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान आरोपी तनेश्वर साहू उम्र 30 वर्ष निवासी कोरबा रोड तिलक नगर चाम्पा एवं अविनाश महंत उम्र 25 वर्ष निवासी अग्रसेन चौक वार्ड 22 नयापारा चांपा को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा जुर्म करना स्वीकार करने पर दोनों आरोपियों को दिनांक 18.01.23 को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने में उनि नागेश तिवारी, प्रधान आरक्षक अजय चतुर्वेदी आरक्षक संदीप सोनंत, ओम प्रकाश वर्ष एवं माखन साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Sharing is caring ! When we share,door open for others
Tweet