छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने बैंक कर्मचारी का कॉलर पकड़कर पीटा, नाराज कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल





छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार रात से वायरल हो रहा है। जिसमें देख सकते हैं कि भीड़ के बीच विधायक ने बैंक कर्मचारी का कॉलर पकड़कर दो-तीन तमाचे जड़ दिए। इतने में मन नहीं भरा तो घूंसे भी चला दिए।नाराजगी ऐसी कि सुरक्षाकर्मियों के रोकने पर भी नहीं रुके और पूरी भड़ास दो बैंककर्मियों पर निकली। जिन 2 कर्मचारियों पर हाथ उठाया है उनका नाम राजेश पाल और अरविंद सिंह है।

बैंक कर्मचारी जिला सहकारी बैंक रामानुजगंज में पदस्थ हैं। बताया जा रहा है कि किसानों के भुगतान की बात पर विधायक भड़के थे। अब विधायक की करतूत पर लोग सवाल उठा रहे हैं। पूरी घटना 3 अप्रैल की बताई जा रही है। अब कर्मचारी बृहस्पत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इस घटना से गुस्साए बैंक कर्मियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इस घटना के विरोध में अंबिकापुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने बैंक बंद रखने और सामूहिक छुट्‌टी लेकर हड़ताल कर दी है। 5-6 अप्रैल तक ये हड़ताल चलेगी। संगठन के अध्यक्ष आरके खरे ने कहा है कि सरकार की ओर से अगर विधायक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो आगे कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।कर्मचारी संगठन की ओर से कहा गया है कि विधायक ने सैकड़ों किसानों के सामने कर्मचारियों को गालियां दीं और पीट दिया। कर्मचारी संगठन ने सरगुजा के IG को पत्र लिखकर इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। दूसरी तरफ इस घटना के बाद से विधायक मीडिया से कुछ भी कहने से बच रहे हैं।



********Advertisement********



BJP नेता केदार कश्यप का कहना है कि, बृहस्पति सिंह ने काफी संख्या में मौजूद किसानों के सामने जिस तरह से बैंककर्मियों की पिटाई की है, ये एक गंभीर अपराध है। प्रदेश सरकार को तत्काल अपने इस विधायक के खिलाफ पार्टी और विधानसभा से बर्खास्त करके गिरफ्तारी की कार्रवाई करनी चाहिए। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को बिगड़ती कानून-व्यवस्था के चलते इस्तीफा देना चाहिए।

पिछले साल 2022 में कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि सिंहदेव महाराजा हैं, वे मेरी हत्या करवा सकते हैं। इसकी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीएल पुनिया से की थी और सोनिया गांधी को पत्र भी लिखा था। इस पूरे मामले में टीएस सिंहदेव ने कहा था कि भावनाओं में आकर उन्होंने ऐसी बात कही होगी।





📫 View Job Openings In Chhattisgarh including Government Jobs ,Private jobs,Part Time jobs By 36Knockout Jobs Classified

🎎💞 छत्तीसगढ़ से संबंधित छत्तीसगढ़ का पहला ऑनलाइन matrimony क्लासिफाइड के लिए यहाँ क्लिक करें