बेमेतरा जिले के अध्ययनरत् विद्यार्थी के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन 30 जनवरी तक
जिले एवं राज्य के बाहर अध्ययनरत (जिले के निवासी) जो शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय, इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कालेज, आई. टी. आई. एवं पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत् अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है वे शिक्षा सत्र 2022-23 मे छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) का पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही
http://postmatric-scholarship.cg.nic.in/
वेबसाइट पर ऑनलाईन कर सकते हैं।
जिले में संचालित कुछ पाठ्यक्रमों की महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के प्रवेश विलम्ब से प्रारंभ होने तथा परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने तथा राज्य के बाहर अध्ययनरत् (जिले के निवासी) हेतु आवेदन/पंजीयन हेतु तिथि में वृद्धि किया गया है साथ ही विद्यार्थियों के पंजीयन एवं संस्थाओं को प्रस्ताव/स्वीकृति लॉक करने हेतु विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 हेतु तिथि में वृद्धि किया गया है। विद्यार्थियों द्वारा नवीन एवं नवीनीकरण हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2023 तक, ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2023 एवं सेंशन ऑर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी तक निर्धारित किया गया है।
निर्धारित तिथिं के पश्चात् शिक्षा सत्र 2022-23 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नहीं किये जावेगा एवं ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक, सेंशन ऑर्डर लॉक अथवा भुगतान करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जायेगा। उक्त तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे।
वर्ष 2022-23 से छात्रवृत्ति का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जा रहा है। पीएफएमएस द्वारा आधार आधारित भुगतान की जा रही है। अतः सभी विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन करते समय आधार सीडेड बैंक खाता नम्बर की प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें।
📫 View Job Openings In Chhattisgarh including Government Jobs ,Private jobs,Part Time jobs By 36Knockout Jobs Classified
🎎💞 छत्तीसगढ़ से संबंधित छत्तीसगढ़ का पहला ऑनलाइन matrimony क्लासिफाइड के लिए यहाँ क्लिक करें