पूर्व सैनिक के सूने मकान का टूटा ताला,सरकंडा क्षेत्र के विवेकानंद रेसिडेंसी में चोरों ने पूर्व सैनिक के सूने मकान का ताला तोड़कर 45 हजार स्र्पये नकद पार कर दिए
सरकंडा क्षेत्र के विवेकानंद रेसिडेंसी में चोरों ने पूर्व सैनिक के सूने मकान का ताला तोड़कर 45 हजार स्र्पये नकद पार कर दिए। इस दौरान वे पारिवारिक काम से अपने गृहग्राम गए थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
सरकंडा क्षेत्र के विवेकानंद रेसीडेंसी में रहने वाले उमेश कुमार पाटनवार सेना के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 26 दिसंबर को वे अपने गृहग्राम बिटकुला गए थे। इस दौरान उनका मकान सूना था। वे परिवार के साथ गुस्र्वार की सुबह सात बजे वे घर लौटे। इस दौरान उनके मकान का ताला टूटा था। ताला तोड़कर घुसे चोरों ने कमरे में रखी आलमारी का सामान बिखेर दिया था। आलमारी से 45 हजार स्र्पये गायब थे। उन्होंने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को देकर पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद थाने पहुंचकर उन्होंने इसकी शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।
पीड़ित ने बताया कि उनकी पत्नी अपने जेवर साथ ले गई थी। आलमारी में केवल नकली जेवर रखे हुए थे। चोरों ने इसे असली समझकर पार कर दिया। इसके साथ ही चोर घरेलु सामान भी ले गए हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली है। इसके साथ ही आसपास के मकानों से सीसीटीवी कैमरों का फुटेज लिया गया है। इसके आधार पर संदेहियों की तलाश की जा रही है।
शहर के आउटर में बसे कालोनियों में चोर गिरोह सक्रिय हैं। चोर लगातार सूने मकानों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस और एसीसीयू की टीम चोरों को पकड़ने असफल साबित हो रही है। शहर के सिविल लाइन, तोरवा, सिरगिट्टी, सकरी और कोनी क्षेत्र में चोरों को आतंक बढ़ा हुआ है। पेट्रोलिंग नहीं होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद है।
📫 View Job Openings In Chhattisgarh including Government Jobs ,Private jobs,Part Time jobs By 36Knockout Jobs Classified
🎎💞 छत्तीसगढ़ से संबंधित छत्तीसगढ़ का पहला ऑनलाइन matrimony क्लासिफाइड के लिए यहाँ क्लिक करें