राजनांदगांव : 26/Apr/2022

🌐 बाइक को टक्कर मार घसीट ले गई लग्जरी बस, सड़क पर पड़े युवकों को ट्रक ने कुचला🌐

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में सोमवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार लग्जरी बस के टक्कर मारने के चलते हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची चिचोली चौकी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के मुताबिक, ग्राम झिंझारी निवासी हेमकुंवर नेताम और गिरधर नेताम अपने कुछ साथियों के साथ ग्राम हल्बीटोला गए थे। वहां से रात करीब 10 बजे लौट रहे थे। अभी वे रानीतालाब के कठुआ पुल के पास पहुंचे थे, तभी बागनदी की दिशा से आ रही लग्जरी बस ने बाइक को टक्कर मार दी।





Sharing is caring ! When we share,door open for others

like our Facebok page