छत्तीसगढ़ प्रदेश : 12/May/2022
🌐 तम्बाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थाओं को 15 अगस्त को मिलेगा प्रमाण पत्र🌐
प्रदेश के सभी जिलों में तम्बाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थाओं को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रमाण पत्र जारी कर प्रोत्साहित किया जाएगा। स्कूलों के प्रवेश स्थल पर गैर धूम्रपान क्षेत्र का सूचना बोर्ड लगाया जाएगा और 100 गज के दायरे में पीली पट्टी से चिन्हांकित किया जाएगा। तम्बाकू मुक्त बनाने के लिए शैक्षणिक संस्थाओं में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। शैक्षणिक संस्थाओं में तम्बाकू उपयोग करने वालों को चिन्हांकित कर उन्हें तम्बाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में प्रदेश के सभी स्कूलों को सिगरेट और तम्बाकू से मुक्त संस्था घोषित करने के लिए सभी संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
Sharing is caring ! When we share,door open for others
Tweet
like our Facebok page