सिर्फ छत्तीसगढ़ की डिजिटल न्यूज़ | छत्तीसगढ़ प्रॉपर्टी क्लासिफ़ाइड |छत्तीसगढ़ मेडिकल डायरेक्टरी

रायपुर में नारकोटिक्स नेटवर्क पर सबसे बड़ा प्रहार, 96 घंटे के ऑपरेशन में 8 आरोपी गिरफ्तार

📍 अपराध |📍 रायपुर | jun/11/2026| ✍️ Prashant Kumar Narware
heading photos
Raipur Police Commissionerate launched a major anti-narcotics operation, arresting eight accused including a history-sheeter and seizing heroin, MD drugs, ganja, intoxicating tablets, cash, and mobile phones worth around Rs 5 lakh.

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने नशे के कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और संगठित कार्रवाइयों में से एक को अंजाम देते हुए स्थानीय नारकोटिक्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है। पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित तुकाराम काम्बले के मार्गदर्शन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स तथा विभिन्न थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने लगातार 96 घंटे तक विशेष अभियान चलाकर कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है, जिसके खिलाफ दो दर्जन से अधिक गंभीर अपराध दर्ज हैं।

इस विशेष अभियान के दौरान थाना टिकरापारा, सिविल लाइन, न्यू राजेन्द्र नगर, खमतराई और डी.डी. नगर क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई। पुलिस ने विभिन्न मामलों में हेरोइन, एम.डी. ड्रग्स, नशीली टेबलेट, गांजा, नगदी रकम और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जब्त किए गए मशरूका की कुल कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है।

हेरोइन और एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार

थाना टिकरापारा क्षेत्र में नया बस स्टैंड भाठागांव के पास कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हरप्रीत सिंह मट्टू पिता स्व. सतनाम सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी न्यू खुर्सीपार भिलाई जागीर चौक पंजाबी मोहल्ला थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग तथा ऋषि साहू पिता मनोहर लाल साहू उम्र 26 वर्ष निवासी गोरबा नगरदा तहसील बिलाईगढ़ थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, हाल पता सुंदर नगर अम्बेडकर मूर्ति पास थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 8.75 ग्राम हेरोइन और बिक्री की रकम बरामद की गई।

वहीं थाना सिविल लाइन क्षेत्र में पुलिस ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अफसर कादर पिता हुसैन कादर उम्र 35 वर्ष पता एम जी रोड गुरूनानक चौक थाना मौदहापारा रायपुर, हाल पता नकवी के मकान में किराये से नूरानी चौक राजा तालाब थाना सिविल लाइन रायपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 5 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, ब्लैकमेलिंग, छेड़छाड़ और अन्य गंभीर मामलों सहित दो दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं।

नशीली टेबलेट और गांजा तस्करी के खिलाफ भी कार्रवाई

थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र में महावीर जैन पिता छगन लाल उम्र 38 साल निवासी ब्लॉक नंबर 38 फर्स्ट फ्लोर मकान नंबर 04 कठाडीह थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 198 नग नाईट्राजेपान नशीली टेबलेट, मोबाइल फोन और नगदी रकम बरामद की गई।

खमतराई क्षेत्र में एक विधि के साथ संघर्षरत बालक को 1.800 किलोग्राम गांजा और मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया। वहीं सिविल लाइन क्षेत्र में मीर कुरैशी उर्फ विक्की पिता मंसूर कुरैशी उम्र 38 साल पता गोविंद नगर राजातालाब थाना सिविल लाइन रायपुर तथा एक अन्य विधि के साथ संघर्षरत बालक को 40 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार थाना डी.डी. नगर क्षेत्र में गुलाब कंडरा पिता बृज कंडरा उम्र 27 साल साकिन आम बगीचा के सामने शक्तिघाट सरोना थाना डी.डी. नगर जिला रायपुर को 1 किलो 200 ग्राम गांजा और बिक्री रकम के साथ गिरफ्तार किया गया।

कमिश्नरेट बनने के बाद 113 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर पुलिस के अनुसार कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद नारकोटिक एक्ट के कुल 49 प्रकरणों में अब तक 113 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन मामलों में 2 करोड़ 63 लाख 62 हजार 490 रुपये से अधिक मूल्य का मादक पदार्थ और अन्य सामग्री जब्त की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए एंड-टू-एंड विवेचना जारी रहेगी और इस कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति

रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। युवाओं को नशे से बचाने और शहर को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

🩺 Find Trusted MD, Ayurvedic & Homeopathic Experts Across chhattisgarh Search Experts


FAQs

Q: रायपुर में नारकोटिक्स अभियान कितने घंटे चला?
Ans: लगातार 96 घंटे तक विशेष ऑपरेशन चलाया गया।

Q: कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया गया?
Ans: कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Q: सबसे चर्चित आरोपी कौन है?
Ans: हिस्ट्रीशीटर अफसर कादर।

Q: कौन-कौन से मादक पदार्थ बरामद हुए?
Ans: हेरोइन, एमडी ड्रग्स, गांजा और नशीली टेबलेट।

Q: कुल कितने मूल्य का मशरूका जब्त हुआ?
Ans: लगभग 5 लाख रुपये का।

Q: कमिश्नरेट बनने के बाद कितने आरोपी गिरफ्तार हुए हैं?
Ans: 49 मामलों में 113 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

Q: पुलिस की आगे की कार्रवाई क्या है?
Ans: एंड-टू-एंड विवेचना कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

36KNOCKOUT NETWORK
📣 Digital Ad Marketing Solutions 🚀 Brand Promotion & Growth Strategy 🎯 Product & Business Launching 📝 Professional Blogging Services 📰 SEO Article & Content Writing
Explore trusted services across Chhattisgarh
Explore Now WhatsApp