सिर्फ छत्तीसगढ़ की डिजिटल न्यूज़ | छत्तीसगढ़ प्रॉपर्टी क्लासिफ़ाइड |छत्तीसगढ़ मेडिकल डायरेक्टरी

सक्ती में वेदांता पावर प्लांट में भीषण धमाका, कई मजदूरों की मौत, दर्जनों गंभीर

📍 प्रशासनिक |📍 सक्ती | apr/14/2026| ✍️ Prashant Kumar Narware
heading photos
Massive boiler explosion at Vedanta power plant in Sakti, Chhattisgarh leaves several workers dead and many critically injured, rescue operations ongoing.

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के भीतर बॉयलर फटने से जोरदार विस्फोट हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। मौतों की पुष्टि एसपी ने की है। 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 5 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि पांच लोगों की रायगढ़ के फोर्टिस हॉस्पिटल में मौत हो गई है। गंभीर रूप से 18 मजदूरों को रायगढ़ के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। कुछ घायलों को रायगढ़ की मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया।

दोपहर करीब 2 बजे हुआ धमाका

शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ। जिस समय प्लांट में धमाका हुआ सभी मजदूर प्लांट के अंदर थे और काम कर रहे थे। अचानक हुए विस्फोट से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

घायल अस्पताल में भर्ती

घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर 9 मजदूरों के मौतों की पुष्टि की गई है।

मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम

सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस टीम मौके पर पहुंच रही है। साथ ही फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम भी मौके पर पहुंच रही है। हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

धमाके के बाद हर तरफ धुंआ

स्थानीय लोगों के अनुसार, धमाका काफी तेज था। धमाके के थोड़ी देर बाद ही प्लांट के चारों तरफ धुंआ दिखाई देने लगा। वहीं, प्लांट के गेट के बाहर बड़ी संख्या में लोग भी पहुंच गए हैं। हालांकि कंपनी प्रबंधन का कहना है कि प्लांट के भीतर बॉयलर क्यों और कैसे फटा इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

FAQs

Q: सक्ति ब्लास्ट कब हुआ?
Ans: 14 अप्रैल 2026 को दोपहर में हादसा हुआ

Q: हादसा कहां हुआ?
Ans: सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में

Q: कितने लोग घायल हुए?
Ans: 15 से 40 तक मजदूर घायल बताए जा रहे हैं

Q: मौतों की संख्या कितनी है?
Ans: अलग-अलग रिपोर्ट में 4 से 8 तक मौत की जानकारी

Q: हादसे का कारण क्या है?
Ans: प्रारंभिक तौर पर बॉयलर ट्यूब फटने को कारण माना जा रहा है

Medical Directory Medical Directoty Real Estate Services Property Directoty Education Services Register Job Profile Legal Services Advocate Directory