सिर्फ छत्तीसगढ़ की डिजिटल न्यूज़ | छत्तीसगढ़ प्रॉपर्टी क्लासिफ़ाइड |छत्तीसगढ़ मेडिकल डायरेक्टरी

सरगुजा में उर्वरक कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 640 बोरी यूरिया खाद जब्त

📍 प्रशासनिक |📍 सरगुजा | jun/10/2026| ✍️ Prashant Kumar Narware
heading photos
Sarguja district administration seized 640 bags of illegally stored urea fertilizer after complaints of overpricing. The action aims to curb black marketing and ensure fair fertilizer distribution during the Kharif season.

किसानों से अधिक कीमत वसूलकर उर्वरक बेचने की शिकायत को जिला प्रशासन सरगुजा ने गंभीरता से लिया और जांच के बाद 640 बोरी यूरिया खाद जब्त की है। यह कार्रवाई जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी और निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

कृषि विभाग की टीम ने विकासखंड अंबिकापुर के ग्राम बड़ा दमाली स्थित एक कृषि सेवा केंद्र में जांच की। किसानों ने शिकायत की थी कि प्रतिष्ठान में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर उर्वरक बेचा जा रहा है। शिकायत मिलते ही जिला एवं ब्लॉक स्तरीय जांच दल मौके पर पहुंचा और किसानों के बयान दर्ज किए। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों और किसानों के बयानों के आधार पर उर्वरक विक्रय में गंभीर अनियमितता सामने आई। जांच टीम ने पाया कि प्रतिष्ठान संचालक द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया है।

कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान के एक अघोषित परिसर में अवैध रूप से भंडारित लगभग 640 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई, जिसे जब्त कर लिया गया है। जिले में खरीफ सीजन के दौरान किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग खाद के भंडारण और वितरण व्यवस्था को लगातार निगरानी रख रहा है।

🩺 Find Trusted MD, Ayurvedic & Homeopathic Experts Across chhattisgarh Search Experts


FAQs

Q: कितनी बोरी यूरिया खाद जब्त की गई?
Ans: लगभग 640 बोरी यूरिया खाद जब्त की गई।

Q: कार्रवाई किस जिले में हुई?
Ans: सरगुजा जिले में यह कार्रवाई की गई।

Q: शिकायत किस बात की थी?
Ans: किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने की शिकायत थी।

Q: जांच किस स्थान पर की गई?
Ans: अंबिकापुर विकासखंड के ग्राम बड़ा दमाली स्थित कृषि सेवा केंद्र में।

Q: कार्रवाई किस विभाग ने की?
Ans: कृषि विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त जांच टीम ने कार्रवाई की।

Q: खाद कहां से बरामद हुई?
Ans: प्रतिष्ठान के एक अघोषित परिसर से यूरिया खाद बरामद हुई।

Q: प्रशासन का उद्देश्य क्या है?
Ans: किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना और कालाबाजारी रोकना।

36KNOCKOUT NETWORK
📣 Digital Ad Marketing Solutions 🚀 Brand Promotion & Growth Strategy 🎯 Product & Business Launching 📝 Professional Blogging Services 📰 SEO Article & Content Writing
Explore trusted services across Chhattisgarh
Explore Now WhatsApp